फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   As the heat intensifies, demand for earthen pots surges; people return to traditional cool water.

Rohtak News: गर्मी बढ़ते ही मटकों की डिमांड तेज, देसी ठंडे पानी की ओर लौटे लोग

Sun, 22 Mar 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
As the heat intensifies, demand for earthen pots surges; people return to traditional cool water.
रोहतक। गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में मटकों की बिक्री में उछाल देखने को मिल रहा है। बढ़ते तापमान के बीच लोग अब फ्रिज के बजाय मटके का पानी पीना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी मटके का पानी फायदेमंद माना जाता रहा है।
विज्ञापन


मटका विक्रेता रानी ने बताया कि इस बार मार्च से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस कारण मटकों की बिक्री भी बढ़ गई है। दुकानकार राजीव ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ग्राहकों की संख्या अधिक है और रोजाना बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। तापमान गिरने के बाद भी मटके की बिक्री में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

बाजार में इस बार राजस्थान और गुजरात से बड़ी संख्या में मटके मंगवाए जा रहे हैं। पहले जहां साधारण मटकों की मांग रहती थी। वहीं अब ग्राहक पेंटिंग और डिजाइन वाले मटकों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इससे बाजार में विविधता भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टोंटी और फिल्टर वाले मटकों की बढ़ी मांग

लोग टोंटी (नल) और फिल्टर वाले मटकों को ज्यादा खरीद रहे हैं। घड़ा विक्रेता राजीव ने बताया कि ये मटके उपयोग में आसान होने के साथ-साथ पानी को ज्यादा ठंडा भी रखते हैं जिससे इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। लोग दही जमाने के लिए भी मिट्टी का बर्तन लेकर जा रहे हैं।



100 से 600 रुपये तक कीमत, मिट्टी की बोतल भी लोकप्रिय

मटकों की कीमत उनके साइज और डिजाइन के अनुसार तय की गई है। साधारण मटके 100 से 200 रुपये तक मिल रहे हैं जबकि डिजाइनर मटके 300 से 600 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं फिल्टर वाले मटके 200 से 400 रुपये तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा मिट्टी की पानी की बोतलों की मांग भी इस बार बढ़ती नजर आ रही है।


विशेषज्ञ राय...मटके में रखे पानी में घुल जाते हैं माइक्रो मिनरल
सिविल अस्पताल आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. जयसिंह के अनुसार मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक मिट्टी से बने मटके में रखे पानी में माइक्रो मिनरल घुल जाते हैं। यह शरीर को प्राकृतिक रूप से पोषण देते हैं। मटके का पानी न केवल पाचन शक्ति को मजबूत करता है बल्कि शरीर के तापमान को संतुलित रखने में भी सहायक होता है। इसके सेवन से मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि मिट्टी में पाए जाने वाले प्राकृतिक खनिज तत्व शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते बल्कि इसे संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed