फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   As the heat increases, patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach ache increase in the hospital.

Rohtak News: गर्मी बढ़ने के साथ अस्पताल में बढ़े उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीज

Thu, 16 May 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
As the heat increases, patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach ache increase in the hospital.
नागरिक अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने की लगी भीड़।
बहादुरगढ़। गर्मी ने बच्चों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। नागरिक अस्पताल के साथ-साथ शहर के प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिकों पर चार-पांच दिन से बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे अधिक संख्या बढ़ती गर्मी की वजह से बीमार हो रहे बच्चों की है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को गर्मी के मौसम में बच्चों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण ने कहा कि बच्चों को गर्मी के मौसम में हल्की सी तकलीफ हो तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान

- घर से खूब पानी पीकर निकलें।

- पूरा शरीर ढककर घर से निकलें।

- बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पीएं।

- ओआरएस घोल का प्रयोग करें। लू लगने पर पंखे, कूलर के सामने लिटाएं।

- घर से जूते पहनकर ही निकलें।

- घर में बनाए पेय पदार्थ का सेवन करें। तरबूज, खरबूजा, संतरा, खीरा, ककड़ी खाएं।

- बच्चों को बोतल से नहीं, चम्मच कटोरी से दूध पिलाएं।



डॉक्टर को दिखाएं

- सिर में तेज दर्द होने या बेहोशी आने पर। त्वचा लाल होने और सूखी होने पर।

- शरीर का तापमान 40 डिग्री से अधिक होने पर।

- मांसपेशियों में खिंचाव होने पर। उल्टी होने और जी मचलाने पर।

- हृदय गति और श्वसन गति बढ़ने पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed