{"_id":"6851b869bee9f7a87809b6b6","slug":"arzoo-harshi-prince-and-nitin-selected-for-state-level-boxing-competition-rohtak-news-c-17-1-rtk1040-674328-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आरज़ू, हर्षी, प्रिंस और नितिन का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आरज़ू, हर्षी, प्रिंस और नितिन का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में चयन
Wed, 18 Jun 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। छोटूराम स्टेडियम में हुए ट्रायल में 80 किलोग्राम में नितिन ने और 60 किलोग्राम में प्रिंस ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में जगह बनाई। वहीं, लड़कियों में 51 किलोग्राम में आरजू और 57 किलोग्राम में हर्षी ने जगह बनाई।
कोच संजीव ने विजेता खिलाड़ियो को बधाई दी। उन्होंने बताया कि नितिन और प्रिंस जिले की आर्यंस बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब में अभ्यास करते हैं। कोच विजय हुड्डा ने भी विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि आरजू और हर्षी शहीद बैतून सिंह स्टेडियम रुड़की में अभ्यास करती है। बॉक्सिंग राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 जून तक पंचकूला में आयोजित की जाएगी। सुबह 6 से 8 बजे तक खिलाड़ियों का वजन किया गया। इसके बाद मुकाबले शुरू हुए। अगला ट्रायल बुधवार को होगा।