फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aryan won gold in state level school karate

Rohtak News: राज्यस्तरीय स्कूली कराटे में आर्यन ने जीता स्वर्ण

Sat, 21 Sep 2024 07:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Aryan won gold in state level school karate
-फोटो 52 : पदक विजेता खिलाड़ी अपने कोच व खेल प्रशंसकों के साथ।
बहादुरगढ़। 57वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेलों की कराटे प्रतियोगिता का आयोजन जींद के एक स्कूल में 17 से 20 सितंबर तक किया गया। इसमें बहादुरगढ़ के आर्यन गजराज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ आर्यन का चयन नेशनल स्कूल गेम्स के लिए किया गया।
विज्ञापन

आर्यन बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक निजी स्कूल में 12वी कक्षा का छात्र है। कराटे कोच सुमित छिल्लर ने बताया कि इससे पहले भी आर्यन ने नेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आर्यन ने अंडर-19 लड़कों के 70 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बहादुरगढ़ के दक्ष जून, दीपेश जांगड़ा व तेजस ने भी रजत पदक हासिल किया। दक्ष राठी व अनमोल ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ियों का बहादुरगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कोच रजनीश चौधरी, सन्नी छिेकारा, अधिवक्ता सुनील जून, जगदीश छिल्लर, सुरेश जून, विकेश तंवर व अंकुश सहित अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed