फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arbitrary own attitude, fine on others

खुद का रवैया मनमाना, दूसरों पर जुर्माना

Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary own attitude, fine on others
नगर निगम कार्यालय में काउंटर पर लगी लोगो की भीड़। संवाद
रोहतक। कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन पर दुकानदार व आमजनों पर जुर्माना लगाने वाली टीम को नगर निगम परिसर में तार-तार होती गाइड लाइन नहीं दिखती है। दफ्तरों में नाक की जगह ठोडी पर मास्क लगा कर कर्मचारी काम कर रहे हैं और शारीरिक दूरी का भी बिल्कुल ख्याल नहीं रखा जा रहा है । नागरिक सुविधा केंद्रों पर भीड़ देखकर नहीं लगता कि कोरोना की तीसरी लहर के प्रति कोई जागरूकता है।
विज्ञापन

निगम के एक अधिकारी में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद नगर निगम कोरोना गाइड लाइन पालन करने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। सोमवार को सख्ती के नाम पर बैरियर के पास हर आने वाले का नाम अंकित किया गया। टैक्स ब्रांच के कार्यालयों के अंदर शारीरिक दूरी का धज्जियां उड़ती रही। कर्मियों ने मास्क तो लगाए मगर ठोडी या फिर मुंह पर। यही नहीं नागरिक सुविधा केंद्र पर लोगों की लाइनें लगी रहीं जिन्हें देखकर कतई नहीं लगा कि कोरोना की तीसरी लहर का कोई खौफ है। बावजूद इसके निगम परिसर में न कोई टोकने वाला था और न कोई रोकने वाला।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने भू-अधिकारी सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में टीम गठित की है, जो शहर में कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई कर रही है। शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने पर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगा रही है। बिना मास्क मिल रहे लोगों पर भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रही है। इस टीम को नगर निगम परिसर में तार-तार होती गाइड लाइन नहीं दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब निगम में आएंगे 50 फीसदी कर्मी
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देख नगर निगम प्रशासन ने कार्यालय कर्मियों की 50 फीसदी उपस्थिति के आदेश जारी कर दिए हैं। संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार से कार्यालय में 50 फीसदी कर्मियों की उपस्थिति होगी।

वर्जन
कोरोना के चलते 50 फीसदी कर्मियों के कार्यालय में आने के आदेश जारी कर दिए हैं। गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाए रहा है। नागरिक सुविधा केंद्र पर मंगलवार से कर्मियों को लगाया जाएगा ताकि गाइड लाइन का उल्लंघन नहीं हो।
- सुरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed