फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AQI crossed 300, problem of eye irritation increased

Rohtak News: 300 से पार रहा एक्यूआई, आंखों में जलन की समस्या बढ़ी

Tue, 19 Nov 2024 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
AQI crossed 300, problem of eye irritation increased
19सीटीके19...ओल्ड आईटीआई मैदान पर खुले में जलता कूड़ा। संवाद
रोहतक। प्रदूषण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में एक्यूआई 700 से गिर कर 400 से नीचे पहुंच गया। इसके बावजूद रोहतक देश का छठा प्रदूषित शहर रहा। सुबह साढ़े दस बजे जिले का एक्यूआई 379 रहा। मंगलवार को शाम पांच बजे तक एक्यूआई 300 से ऊपर बना रहा। शाम करीब सात बजे इसमें गिरावट के साथ यह 255 पहुंच गया। हवा चलने से इसमें और सुधार की गुंजाइश जताई जा रही है।
विज्ञापन

हवा की सेहत खराब बनी हुई है। एक्यूआई में कमी के बावजूद सुधार की गुंजाइश बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में एक्यूआई सात सौ से गिर कर 300 से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार सुबह एक्यूआई 379 रहा तो शाम पांच बजे यह 300 पहुंच गया। दिन भर 300 से ऊपर रहा एक्यूआई शाम सात बजे 255 पर आ गया। हवा चलने से एक्यूआई में लगातार सुधार आ रहा है। फिर भी हवा में धूल कणों की अधिकता सांस लेने में परेशानी बने हुए हैं। आंखों में भी जलन बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रदूषण के चलते मंगलवार को स्प्रिंकलर मशीन से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया। पानी छिड़काव के बाद भी स्मॉग बना रहा। शहर में ही अनेक जगह कचरा जलाने के अलावा अनेक जगह निर्माण कार्यों पर धूल उड़ती नजर आई। इन पर किसी तरह की रोकटोक नहीं दिखी। प्रदूषण के चलते प्रशासन भी सख्त नजर आया। इसी कड़ी में उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलता रहा कचरा, उड़ती रही धूल
शहर में अनेक जगह कचरा जलाया गया। शहर के आर्य नगर में विधायक के घर से कुछ दूर भवन निर्माण कार्य चलने के साथ कचरा भी जलाया नजर आया। सर्कुलर रोड पर भवन निर्माण, डबल फाटक पुल के पास बिजली निगम कार्यालय ध्वस्त करने की कार्रवाई दिन भर जारी रही। शीला बाइपास पुल के नीचे व रेलवे स्टेशन भवन का निर्माण कार्य जारी है। पुराना आईटीआई मैदान में कचरे का ढेर आग की लपटों में घिरा नजर आया। यहां घना धुआं घंटों तक लोगों को सांस लेने में परेशानी बना रहा।

वर्जन
कक्षा 12वीं कक्षा तक के स्कूल बुधवार से बंद रहेंगे। इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पराली जलाने के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। निर्माण कार्यों व कचरा जलाने पर रोक लगा दी गई है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed