फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Apply for youth army recruitment of Rohtak, Jhajjar, Sonepat and Panipat by April 17

सेना भर्ती के लिए रोहतक, पानीपत, झज्जर, सोनीपत जिलों से मांगे आवेदन

Fri, 05 Mar 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Apply for youth army recruitment of Rohtak, Jhajjar, Sonepat and Panipat by April 17
शहर के राजीव गांधी स्टेडियम में तीन मई से 20 मई तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत के युवा 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए युवा जनरल ड्यूटी व क्लर्क के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने वाले युवाओं की मेल आईडी पर 18 अप्रैल को प्रवेश पत्र भेज दिया जाएगा। सर्विस मैन और एक्स सर्विस मैन कोटे के युवाओं को लंबाई में दो सेंटीमीटर, वजन में दो किलोग्राम व चेस्ट के लिए एक सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए लंबाई में दो सेंटीमीटर, चेस्ट में तीन सेंटीमीटर व वजन में पांच किलोग्राम की छूट दी जाएगी। इस बारे में भर्ती निदेशक कर्नल रत्नदीप ने बताया कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत चार जिलों के युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो चुकी है। रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में तीन मई से लेकर 20 मई तक यह सेना भर्ती के लिए रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed