{"_id":"69c836f60df789d3ec0fe9bc","slug":"apply-for-lifetime-membership-of-gaud-sanstha-by-may-11-rohtak-news-c-17-roh1020-830994-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गौड़ संस्था की आजीवन सदस्यता के लिए 11 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गौड़ संस्था की आजीवन सदस्यता के लिए 11 मई तक करें आवेदन
विज्ञापन
04-गौड़ संस्था का भवन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। प्रदेश की लगभग शताब्दी पुरानी गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा की आजीवन सदस्यता के लिए समाज के लोग 11 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाई गई है। इस निर्णय से समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गौड़ संस्था के चुनाव को लेकर समाज के लोगों का इंतजार समाप्त होने को है। संस्था प्रशासक आशीष कुमार ने चुनाव से पहले आजीवन सदस्य बनाने व मतदाता सूची अपडेट करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं।
इसी कड़ी में संस्था के आजीवन सदस्य बनाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 मई कर दी गई है। इससे समाज के दूर-दराज के इलाके में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
आजीवन सदस्यता प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संस्था के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इससे नए सदस्यों को भी संस्था के लोकतांत्रिक ढांचे में भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
पहरावर के नजदीक सेक्टर-26 में प्रस्तावित भगवान परशुराम स्मृति स्थल निर्माण के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्मृति स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि समाज की सांस्कृतिक पहचान व गौरव का प्रतीक भी होगा।
संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों के तहत पहरावर में भगवान परशुराम कैंपस-3 का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें भगवान परशुराम कॉलेज ऑफ लॉ, भगवान परशुराम नर्सिंग कॉलेज, भगवान परशुराम मॉडल स्कूल, आधुनिक प्रशासनिक भवन स्थापित किए जाएंगे।
वर्तमान में संस्था गौकर्ण रोड पर संचालित गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज, गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय, गौड़ ब्राह्मण संस्कृत कॉलेज, गौड़ ब्राह्मण स्कूल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। ब्राह्मणवास में गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज भी आयुर्वेदिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
संस्था प्रशासक एवं एसडीएम आशीष कुमार ने समाज के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आजीवन सदस्य बनकर संस्था को मजबूत करें व आने वाली पीढ़ियों के भविष्य निर्माण में सहभागी बनें। सभा की भविष्य की योजनाओं में भगवान परशुराम की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का निर्माण भी शामिल है।