फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Apply for army recruitment till 25th

Rohtak News: सेना भर्ती के लिए 25 तक करें आवेदन

Sat, 12 Apr 2025 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Apply for army recruitment till 25th
रोहतक। 25 अप्रैल तक सेना भर्ती के लिए युवा ऑनलाइन फाॅर्म पंजीकरण कर सकते हैं। भर्ती निदेशक गौतम चौहान ने बताया कि अग्निपथ योजना व नियमित एंट्री के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 25 अप्रैल तक ऑनलाइन फाॅर्म भरने के लिए पोर्टल खुला रहेगा। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार युवा सेना की वेबसाइट पर जाकर फार्म पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अग्निपथ योजना के तहत रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिला के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन सहायता कैम्प लगाए जा रहे हैं। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से 12 अप्रैल को झज्जर के गांव छारा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 14 अप्रैल को सोनीपत के गांव राजपुर गन्नौर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 15 अप्रैल को पानीपत के गांव सनौली कला बापौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 16 अप्रैल को सोनीपत के गांव रूखी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 17 अप्रैल को पानीपत के गांव नोहरा मदलौडा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 19 अप्रैल को रोहतक के गांव भालौठ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जाकर युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा यदि किसी युवा को पंजीकरण करने में किसी प्रकार की असुविधा हो रही है तो वे स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed