फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Applications invited for stage carriage permits from

Rohtak News: स्टेज कैरिज परमिट के लिए एक से 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

Sun, 30 Aug 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for stage carriage permits from
झज्जर/बहादुरगढ़।
विज्ञापन

जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण रवीश हुड्डा ने बताया कि 7 मार्च 2024 की संशोधित स्टेज कैरिज योजना और परिवहन आयुक्त हरियाणा के पत्र के अनुपालन में जिला झज्जर के अधिसूचित मार्गों पर स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक एक से 30 सितंबर तक प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन निर्धारित प्रपत्र एचआर-22 में करना होगा। इसके साथ 25 हजार रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस का ई-चालान, उसकी मूल प्रति और प्रारूप-1 में आवश्यक जानकारी देनी होगी। वर्ष 2016 की योजना के तहत पहले से परमिट धारकों को अपने जिले में विद्यमान परमिट संख्या तक आवेदन पर शुल्क में छूट मिलेगी। अन्य जिले या निर्धारित संख्या से अधिक परमिट के लिए 25 हजार रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


अधूरे या निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन जिला परिवहन कार्यालय में जमा होंगे। मार्गवार न्यूनतम परमिट, शर्तें व अन्य जानकारी कार्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed