फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Application process in colleges starts from tomorrow, maximum 2612 seats available in Nekiram College

Rohtak News: कॉलेजों में आवेदन प्रकिया कल से, नेकीराम कॉलेज में सबसे ज्यादा 2612 सीट उपलब्ध

Sun, 18 May 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Application process in colleges starts from tomorrow, maximum 2612 seats available in Nekiram College
रोहित डागर
विज्ञापन

रोहतक। स्कूलों के बाद अब कॉलेजों प्रवेश की दाैड़ शुरू हो गई है। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) व एचबीएसई (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड) के 12वीं कक्षा के परिणाम के बाद डीएचई (उच्च शिक्षा निदेशालय) ने भी प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में 19 मई से पंजीकरण शुरू हो रहा है। इसे पूर्व शनिवार शाम तक कॉलेजों ने भी अपना डाटा डीएचई के पोर्टल पर अपडेट कर दिया है।
कॉलेज में 2025-26 सत्र में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 19 मई से ओपन हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को पत्र जारी किया है। दाखिले से पहले सभी कॉलेज के प्राचार्य को अपने-अपने कॉलेजों का ब्योरा 17 मई तक अपडेट करना था। इस वर्ष हरियाणा विद्यालय बोर्ड से और सीबीएसई बोर्ड से जिले के 16 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले के 16 राजकीय और निजी कॉलेज में स्नातक कोर्स में लगभग 15,500 सीट हैं। संवाद
विज्ञापन


जिले के सभी कॉलेजों की सीटों का ब्योरा
राजकीय महाविद्यालय जसिया में दो कोर्स में 324 सीट हैं। राजकीय महाविद्यालय महम में पांच कोर्स में 1080 सीट हैं। राजकीय महाविद्यालय मोखरा में एक कोर्स में 162 सीट हैं। राजकीय महाविद्यालय सांपला में दो कोर्स में 324 सीट हैं। नेकीराम कॉलेज में 16 कोर्स में 2612 सीट हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में चार कोर्स में 540 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट कॉलेज में आठ कोर्स में 2576 सीट हैं। गौड़ कॉलेज में पांच कोर्स में 1252 सीट हैं। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में सात कोर्स में 1370 सीट हैं। वैश्य कॉलेज में पांच कोर्स में 940 सीट हैं। एसजेके कॉलेज कलानौर में चार कोर्स में 388 सीट हैं। महारानी किशोरी कॉलेज में पांच कोर्स में 940 सीट हैं। वैश्य महिला महाविद्यालय में चार कोर्स में 680 सीट हैं।


नए सत्र में दाखिला प्रकिया के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। नई शिक्षा नीति को लेकर बच्चों में संदेह है। ऐसे में विषय के विशेषज्ञ बच्चों को सही जानकारी दे रहे हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए 19 मई को पोर्टल खोला जाएगा।
- डॉ. लोकेश बल्हारा, प्राचार्य नेकीराम कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed