फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Applicants are asking for personal work, one third application cancelled

निजी काम बता आवेदक मांग रहे पास, एक तिहाई आवेदन रद्द

Wed, 22 Apr 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Applicants are asking for personal work, one third application cancelled
21सीटीवाई04वीकेपी : एसडीएम आफिस के बार यात्रा अनुमति पत्र लेने के लिए लगाया गया सूचना पट्ट। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन से मूवमेंट पास के लिए अनुमति पत्र लेने के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोग सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। यात्रा का कारण बताने के कालम में लोग पर्सनल लिख रहे हैं। इस कारण अधिकारियों व कर्मचारियों ने फोन कर आवेदक से कारण पूछना पड़ रहा है। अगर आवेदक संतोषजनक कारण बताता है तो पास मंजूर कर दिया जाता है, नहीं तो रद्द। अभी तक करीब 3 हजार लोगों ने आवेदन किया जिसमें एक तिहाई रद्द हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से दो स्तर पर यातायात की अनुमति देने की व्यवस्था की गई है। कामर्शियल वाहनों की अनुमति आरटीए स्तर पर जबकि निजी वाहन से यात्रा की अनुमति एसडीएम स्तर पर दी जा रही है। लॉकडाउन से अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया है। प्रशासन की तरफ से केवल मेडिकल ग्राउंड या शादी समारोह के लिए ही निश्चित संख्या में अनुमति दी जा रही है। मेडिकल ग्राउंड पर अनुमति लेने के लिए लोग कभी एक साल पुरानी अस्पताल की पर्ची का प्रयोग कर रहे हैं तो कोई बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल को कारण बता रहा है। जबकि 80 प्रतिशत कारण के कॉलम में पर्सनल शब्द लिख रहे हैँ। अधिकारियों ने बताया कि एसडीएम ऑफिस से संबंधित व्यक्ति के नंबर पर कॉल करके कारण पूछा जा रहा है, अगर कारण सही और व्यक्ति की निजता का उल्लंघन होता है तो अनुमति दे दी जाती है, नहीं तो रद्द कर देते हैं।
विज्ञापन

तथ्यों के आधार पर लेते हैं निर्णय
अभी तक 3 हजार से ज्यादा लोगों ने सरल पोर्टल के माध्यम से अनुमति मांगी है। इनमें से करीब एक हजार संतोषजनक कारण न बताने पर आवेदन रद्द किए गए हैं। तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाता है ताकि लॉकडाउन का उल्लघंन न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed