फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Appeal will be made to meet the CM for early elections in Vaish Sanstha

सीएम से मिलकर की जाएगी वैश्य संस्था में शीघ्र चुनाव कराने की अपील

Mon, 24 Jan 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Appeal will be made to meet the CM for early elections in Vaish Sanstha
वैश्य संस्था में प्रशासक नियुक्ति का विरोध करते महाराज अग्रसेन विकास ट्रस्ट के सदस्य। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। वैश्य संस्था में सरकार की ओर से प्रशासक नियुक्त करने के विरोध में रविवार को महाराज अग्रसेन विकास ट्रस्ट ने एक दिवसीय सांकेतिक धरने दिया। महाराज अग्रसेन चौक पर दिया धरने की अध्यक्षता एलपीएस बोसार्ड के चेयरमैन राजेश जैन ने की।
विज्ञापन

उद्योगपति ने कहा कि आपसी फूट के कारण संस्था में प्रशासक की नियुक्ति हुई है। इसलिए हमें एकजुट होने की जरूरत है। संस्था के पूर्व प्रधान नवीन जैन ने कहा कि हमें सरकार से जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग करनी चाहिए। संस्था के पूर्व प्रधान राजेंद्र बंसल ने कहा वैश्य संस्था अग्रवाल समाज का ताज है। इस धरोहर को संभालने की जरूरत है। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि हमें अपने मतभेद भुलाकर एकजुट होकर यह लड़ाई लड़नी चाहिए। पवन तायल ने प्रशासक की नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि प्रशासक कोई प्रशासनिक अधिकारी होता है। किसी पार्टी का प्रवक्ता नहीं। ईश्वर सिंगल ने कहा कि हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि संस्था को सही दिशा पर चलाएं। राकेश गर्ग ने कहा कि हमें संस्थान के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार करना चाहिए। चंद्र गर्ग ने कहा कि संस्था के चुनाव दो बार निर्धारित हुए पर आपसी फूट के कारण चुनाव संपन्न नहीं हो पाए। ट्रस्ट के प्रधान सुशील गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से पांच सदस्य कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी मुख्यमंत्री से मिलकर मामला उनके संज्ञान में लाएगी। यहां डॉ. आरके चौधरी, राधेश्याम गर्ग, दीपक जिंदल, राजेश जिंदल, राहुल जैन गांधरिया, लोकेश जैन ने भी अपने विचार रखे। यहां सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद महाराजा अग्रसेन की आरती की। इस मौके पर राजेश जैन, राजीव गर्ग, सुभाष तायल, देशराज बंसल, कृष्ण गुप्ता, दीपक गोयल, सुमित गुप्ता, मंजू गर्ग, रामअवतार गुप्ता, नीरज बंसल, अमित महमियां, आदिश जैन, अजय गुप्ता, विकास बंसल, प्रेम गर्ग, अशोक गुप्ता, रमन गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल ,विनय गोयल, भारत भूषण जिंदल, गणपत राय गोयल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed