{"_id":"67e305359ff7cfb356060895","slug":"aparajita-made-it-to-the-semi-finals-in-the-womens-boxing-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-623116-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपराजिता ने सेमीफाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपराजिता ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
विज्ञापन
25सीटीके04-कोच विजय हुड्डा के साथ खिलाड़ी अपराजिता। स्रोत:कोच
रोहतक। आठवीं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपराजिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में चल रही है। कोच विजय हुड्डा ने बताया कि प्री क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु की गिरिजा को 5-0 से हराया।
उन्होंने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजस्थान की वंशिका को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोच विजय हुड्डा ने विजेता खिलाड़ी की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपराजिता को आगे भी शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अपराजिता ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की निवासी है, लेकिन जिले के शहीद बैतून सिंह स्टेडियम में कोच विजय के पास अभ्यास करती है। उन्होंने बताया कि उनके पिता भुवनेश्वर किसान हैं, मां सुनीता गृहिणी व तीन भाई-बहन हैं।
अपराजिता की उपलब्धियां
वर्ष 2020 में खेलो इंडिया में कांस्य पदक जीता। 2021 व 2023 नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया। 2024 में स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2017, 2018 व 2019 में स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2017, 2018 और 2019 में नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया।