{"_id":"65d8e687d3d817d0490d00b4","slug":"anyone-coming-to-the-village-without-the-knowledge-of-the-sarpanch-will-be-tied-up-and-made-to-sit-rohtak-news-c-17-roh1020-367192-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सरपंच की जानकारी बगैर गांव में आने वाले को बांध कर बैठा लेंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सरपंच की जानकारी बगैर गांव में आने वाले को बांध कर बैठा लेंगे...
Sat, 24 Feb 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। टिटौली में किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने यहां काले झंडे लहरा कर काला दिवस मनाया। काली चुन्नी पहनकर धरने में शामिल हुईं महिलाओं ने धरने पर साथ रहने व हर संभव सहयोग करने ऐलान किया। सुंदरपुर से ग्रामीण ट्रैक्टर मार्च करते हुए धरना स्थल पहुंचे। इधर, लाखनमाजरा में पुलिस का पहरा जारी है।
शुक्रवार को टिटौली धरने पर ग्रामीणों ने किसी भी तरह की गड़बड़ी या अप्रिय घटना घटने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। साथ ही पुलिस के गांव में सीधे प्रवेश करने के बजाय पहले सरपंच से मिलने का फैसला लिया गया। सरपंच की पुष्टि के बाद ही कोई पुलिस कर्मचारी नोटिस देने या अन्य काम से गांव में जाएगा। प्रशासन को चेताया कि सरपंच की जानकारी बगैर गांव में आने वालों को को बांध कर बैठा लिया जाएगा। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर विरोध जताते हुए कहा कि ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस व सरकार किसानों के साथ बर्बर व्यवहार कर रही है। यह गलत है। इसका विरोध किया जाएगा। यही नहीं, धरने पर बैठे किसानों के साथ कोई गड़बड़ हुई या किसी तरह की अप्रिय घटना हुई तो सड़क मार्ग जाम कियाा जाएगा।
-- -- -- --
किसान सभा ने पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी की निंदा
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य कमेटी ने हिसार जिला के खेड़ी चोपटा में किसानों के शांतिपूर्ण ट्रैक्टर मार्च निकालने पर की गई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों की कड़े शब्दों में निंदा की है। गिरफ्तार किसानों को रिहा करने समेत पुलिस दमन को रोकने की मांग भी की है।
विज्ञापन
किसान सभा राज्य प्रधान बलबीर सिंह व महासचिव सुमित ने कहा कि किसान अपने लंबित मुद्दों के समाधान के लिए अपने आंदोलन को जारी रखे हुए हैं। सरकार न तो किसानों के मुद्दों को हल करती है न ही शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने दे रही है। खेड़ी चोपटा में भी किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जबरन किसानों के ट्रैक्टरों की चाबियां निकाल लीं। किसानों पर बल प्रयोग किया। कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसका किसान सभा कड़ा विरोध करती है। किसान सभा ने प्रशासन और सरकार से किसानों का दमन रोकने और गिरफ्तार किसानों की रिहाई समेत मुद्दों के समाधान की मांग की है। किसान मजदूरों से अपील है कि शांतिपूर्ण ढंग से इन ज्यादतियों का विरोध करें। इस मौके पर अनेक किसान मौजूद रहे।