फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Another stay on admission process of Mathematics Department of MDU, to be heard on 21

एमडीयू के गणित विभाग की प्रवेश प्रक्रिया पर एक और स्टे, 21 को होगी सुनवाई

Fri, 04 Sep 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Another stay on admission process of Mathematics Department of MDU, to be heard on 21
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खिलाफ कोर्ट में केस दायर होने व स्टे का सिलसिला जारी है। वीरवार को नए व पुराने केसों की सुनवाई हुई। जेएमआईसी रवि की अदालत ने एमडीयू के गणित विभाग की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर स्टे लगाने का निर्देश जारी किया। इस केस की 21 सितंबर को सुनवाई होगी। एमएससी मैथ में प्रवेश के आवेदन करने वाली गुंजन ने जेएमआईसी रवि की अदालत में अपील की थी। छात्रा का कहना है कि उसने एमएससी मैथ इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए आवेदन किया था। इसके साथ जरूरी सभी दस्तावेज अपलोड किए थे। इसके बावजूद आवेदन रद्द कर दिया गया। इसकी वजह दस्तावेज अपलोड नहीं होना बताई गई। इस बारे में विवि प्रशासन से संपर्क करने भी समाधान नहीं हुआ। इसलिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इस केस की पैरवी रजनीश सुंदरपुरिया व अनीश ने की। अदालत ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद फैसला लिया। इधर, अमर भारद्वाज की याचिका पर सुनवाई करते हुए जेएमआईसी विक्रांत की अदालत ने विवि के कुछ अधिकारियों को समन जारी किए हैं। एमडीयू विधि विभाग में प्रवेश के लिए गुरुग्राम क्षेत्रीय केंद्र व विवि कैंपस के विधि विभाग में आवेदन किया था। ये दोनों ही आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। इस कारण वह दाखिले से वंचित रह गया है। अदालत ने इस केस में नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार को सुनवाई का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed