{"_id":"679f7ee1e0a3617c2b0d63d3","slug":"announcement-of-giving-a-prize-of-rs-5-lakh-to-the-winning-team-of-badminton-event-rohtak-news-c-17-roh1020-592698-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बैडमिंटन स्पर्धा की विजेता टीम को 5 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बैडमिंटन स्पर्धा की विजेता टीम को 5 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा
विज्ञापन
रोहतक।
हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन व स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। एसोसिएशन ने इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत व कोच को दिया है।
एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि देहरादून में हुई स्पर्धा में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में मेजबान उत्तराखंड की टीम को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह इस जीत पर हर्ष जताते हुए विजेता टीम को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। विजेता टीम में खिलाड़ी देविका सिहाग, अनमोल खरब, उन्नति हुड्डा, मेधावी नागर, रिद्धि कौर तूर, साक्षी गहलावत, अपूर्वा, तन्नु मलिक, इशु मलिक व जिया रावत शामिल हैं। टीम के कोच रविकांत सिंगला हैं। संवाद