फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ankush massacre: Police hands empty, no arrests failed

अंकुश हत्याकांड : पुलिस के हाथ खाली, नहीं हो सकी कोई गिरफ्तारी

Wed, 26 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ankush massacre: Police hands empty, no arrests failed
वैश्य संस्था के महाराजा अग्रसेन स्टेडियम में लॉ के अंतिम वर्ष के छात्र अंकुश की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस मामले में पुरानी रंजिश व मायना के एक युवक की धमकी के एंगल पर जांच आगे बढ़ा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। मामले में एसपी ने शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस के अलावा सीआईए की तीनों टीमों को हत्याकांड में जांच के लिए लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई आकाश ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता है, जबकि बड़ा भाई अंकुश दादी के पास रोहतक के विजय नगर में रह रहे थे। वह गाजियाबाद से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार को उनके दोस्त नीतिश व कूकी घर पर बुलाने आए थे। तीनों अग्रसेन स्टेडियम में कसरत करने चले गए। उसने बताया कि अंकुश कसरत करने लगा, जबकि नीतिश व कूकी पास बैठे थे। इसी बीच वहां दो युवक आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे गोली लगने के कारण अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश ने बताया कि उसके भाई की हत्या साजिश के तहत की गई है। उसे पूरा शक है इसमें लोकेश उर्फ गोगी, रोबिन अहलावत, दीपक छिल्लर, चिंटू खरावड़िया व तेजस बोहर शामिल हैं। उसने यह भी शक जताया है कि मायना गांव के युवक व उसके साथियों ने भी अंकुश को धमकी दे रखी थी। वारदात के पीछे उनका भी हाथ हो सकता है। पुलिस ने मामले में गोगी, रोबिन, दीपक, चिंटू व तेजस के अलावा गोलू के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। केस में हत्या, साजिश में शामिल व आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला अदालत के सीनियर वकील मोहित वर्मा ने बताया कि अंकुश जिला अदालत में वकालत करना चाहते था, इसके लिए वह लॉ की पढ़ाई कर रहे था। अकुंश की हत्या किस वजह से की गई, यह पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में अंकुश के शव का कोरोना टेस्ट कराया गया। मंगलवार शाम को 4 बजे तक रिपोर्ट आने की उम्मीद थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली। अब बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम हो सकेगा। अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस कई अहम चीजों को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।
-बलवंत सिंह, इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed