{"_id":"65d4e6b3838f50042a0783d1","slug":"animal-husbandry-department-sent-38-applications-to-the-bank-for-loans-under-schemes-from-the-animal-husbandry-department-in-the-fair-rohtak-news-c-17-roh1019-364491-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मेले में पशुपालन विभाग से योजनाओं में 38 आवेदनों को लोन के लिए बैंक भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मेले में पशुपालन विभाग से योजनाओं में 38 आवेदनों को लोन के लिए बैंक भेजा
Tue, 20 Feb 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अंत्योदय मेले में पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं को लेकर 110 पात्र व्यक्ति उपस्थित हुए, जिनमें से 38 आवेदनों को लोन के लिए संबंधित बैंक में भेज दिया गया। आठ लाभार्थियों को मौके पर ही लोन दिया गया। शेष आवेदनों पर शीघ्र ही कार्रवाई पूरी की जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कलानौर द्वारा लगे अंत्योदय मेले में उपायुक्त अजय कुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला विकास निगम की योजनाओं के लिए 15 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 4 आवेदन संबंधित बैंक को भेज दिए गए, जबकि शेष पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित 6 आवेदनों पर भी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। हरियाणा अनुसूचित जातियां एवं कल्याण विभाग की योजना के संबंध में एक आवेदन प्राप्त हुआ। हरियाणा पिछड़े वर्ग कल्याण निगम की योजनाओं से संबंधित प्राप्त हुए तीनों आवेदनों पर कार्रवाई शुरू हुई है। शेष बचे विभिन्न योजनाएं के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए 23 फरवरी को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महम तथा 27 फरवरी को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सांपला कार्यालय में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों के दौरान योजनाओं के पात्र लोगों को मौके पर लोन दिलाने के लिए बैंक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। योजना के पात्र लोगों के आवेदनों पर उसी दिन कार्रवाई पूर्ण की जाती है।