फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anil Jain and met Vijayavargiya Dharmbir and coach

अनिल जैन और विजयवर्गीय से मिले धर्मबीर अाैर कोच

Thu, 11 Aug 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 11 Aug 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Anil Jain and met Vijayavargiya Dharmbir and coach
अनिल जैन से मिले धर्मबीर - फोटो : अमर उजाला
डोपिंग में फंसे धावक धर्मबीर के ओलंपिक में खेलने की उम्मीद भले ही खत्म हो चुकी है, लेकिन उसके कोच बुधवार को जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू के साथ दिल्ली में भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और कैलाश विजयवर्गीय से मिले। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मामले की सिफारिश जरूर की, लेकिन हालत बदलते नहीं दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू के साथ धावक धर्मबीर के कोच डा. रमेश सिंधू बुधवार को दिल्ली में भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन से मिलने पहुंचे। पूरा मामला बताते हुए कहा गया कि धर्मबीर साजिश का शिकार हुआ है। जिस पर अनिल जैन ने खेल मंत्री और सीएम से मामले में संज्ञान लेने की सिफारिश की। इसके बाद धर्मबीर के कोच भाजपा के महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलने पहुंचे। विजयवर्गीय ने धर्मबीर के डोप मामले में कई अधिकारियों से बातचीत की और मामले में सही जांच के लिए कहा। वहीं, चेयरमैन बलराज कुंडू ने कहा कि धर्मबीर की लगातार अनदेखी होती रही है, जबकि वह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाला था। इसके बावजूद उसके साथ कोई खड़ा नहीं होता दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed