{"_id":"66c38261bffd53ac9f01c49c","slug":"anger-erupting-on-social-media-over-medical-student-rape-case-rohtak-news-c-17-roh1020-487203-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मेडिकल छात्रा अपरहणकांड को लेकर सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मेडिकल छात्रा अपरहणकांड को लेकर सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस में मेडिकल की छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीड़िता ने अपने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर सात माह से शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर मनिंदर कौशिक उसे परीक्षा में न बैठने की धमकी देता था। इसके अलावा करियर खराब करने और इंटरनल अंक में फेल करने की धमकी देता था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से पीजीआईएमएस को लोग सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
एक्स पर संजय नाम के व्यक्ति ने लिखा है कि इस तरह का मामला अपने आप में काफी घातक है और ऐसे आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलानी चाहिए। यदि पीजीआईएमएस में इस तरह की घटना होगी तो छात्राएं सुरक्षित कैसे रहेंगी। वहीं, कमलेश भट्ट ने पीजीआईएमएस में कोलकाता जैसा मामला बताकर मारपीट और अपहरण की घटना की निंदा करते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डाॅक्टर धूम नाम के व्यक्ति ने लिखा है कि सीनियर डॉक्टर की ओर से जूनियर छात्रा का अपहरण करके उसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। बलबीर सिंह नाम के व्यक्ति ने एक्स पर लिखा है कि ऐसे दरिंदों से बेटियों को कैसे बचाए। जब तक कठोर कार्रवाई ऐसे लोगों पर नहीं की जाएगी। ऐसी घटनाएं नहीं रुक पाएंगी। उन्होंने लिखा है कि बेटी कैसे बचाए बेटी कैसे पढ़ाए सरकार से हिंदुस्तान पूछता है और सरकार बताएं। मेडिकल छात्रा का अपहरण कर मारपीट करने वाले डॉक्टर के खिलाफ डॉ. मनोज ने लिखा है कि उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। एक यूजर ने लिखा है कि पीजीआईएमएस में यह घटना तो सामने आ गई है। जबकि कई छात्राएं सीनियर के शोषण का शिकार हो रही हैं।
क्या है मामला
पीजीआईएमएस में मेडिकल की छात्रा( पीड़िता) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि आरोपी डॉक्टर ने 16 अगस्त को एडमिट कार्ड देने के बहाने से बुलाया था। इसके बाद जबरन कार में बैठाया और जब गाड़ी रोहतक से बाहर ले जाने लगा तो विरोध किया। मगर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद कार से घुमाते हुए चंडीगढ़-अंबाला तक ले गया और दो दिन तक उसको लात-घूसों से मारकर चोटिल कर दिया। इसके बाद उसे पीजीआईएमएस के गेट पर फेंककर फरार हो गया। हालांकि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और अदालत के समक्ष पेश किया है।