फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   An on-going superintendent surrendered in CBI court on 34th day, on eight days remand

फरार चल रहे एक अधीक्षक ने 34वें दिन सीबीआई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, आठ दिन के रिमांड पर

Sat, 19 Sep 2020 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
An on-going superintendent surrendered in CBI court on 34th day, on eight days remand
रोहतक। सीजीएसटी चोरी के मामले में दवा कंपनी के मालिक पर केस दर्ज करने का डर दिखाकर 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने चार अधिकारियों पर केस दर्ज कर रखा है। इसमें से फरार चल रहे तीन सीजीएसटी अधिकारियों में से एक अधीक्षक ने 34वें दिन शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जिसे अदालत में पेश कर सीबीआई ने आठ दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं, दो सीजीएसटी इंस्पेक्टरों ने सीबीआई के समक्ष सरेंडर किया। सीबीआई ने उनकी गिरफ्तारी दिखा दी है। इन दोनों को सीबीआई शनिवार को अदालत में पेश करेगी। गौरतलब है कि सीबीआई ने 13 अगस्त को सोनीपत के मनोज कालरा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। मनोज के अनुसार राई इंडस्ट्री एरिया में उसकी रिसर्च मेडिसन प्राइवेट लिमिटेड नाम की दवा कंपनी है। सीजीएसटी के चारों अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने दवा कंपनी के मालिक के साथ 9 लाख रुपये में सेटलमेंट की थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत के साथ एक ऑडियो भी सीबीआई को सौंपा है। सेंट्रल जीएसटी के अफसरों में एक अधीक्षक कुलदीप हुड्डा को गिरफ्तार कर सीबीआई ने पंचकूला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। वह इस समय जेल में है। जबकि फरार चल रहे अधीक्षक गुरविंदर सिंह सोहल ने सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। वहीं दो इंस्पेक्टर रोहित मलिक व प्रदीप भी इस मामले में फरार चल रहे थे। इन दोनों ने भी सीबीआई के समक्ष सरेंडर किया है। जिन्हें सीबीआई की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसे भी जाने
: सीबीआई के पास एक पीड़ित की ओर से दिया गया ऑडियो टेप है, आरोपियों की आवाज का मिलान किया जाएगा।
: तीनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी और उनके बयानों की मिलान की जाएगी।
: फरार होने के दौरान कहां पर रहे उनकी निशानदेही पर छापामारी की जाएगी।
: आवश्यकता पड़ने पर जेल में बंद अधीक्षक कुलदीप सिंह हुड्डा को दोबारा से रिमांड पर लिया जा सकता है।
: सीबीआई को आरोपियों से केस फाइल बरामद करनी है।
: जहां से गाड़ी छोड़कर फरार हुए थे उस घटना स्थल की निशानदेही भी किया जाना है।
: सीबीआई की ओर से आरोपी बनाए जाने पर सीजीएसटी आयुक्त की ओर से चारों अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।
......................
सीजीएसटी चोरी का केस बनाने के दर्ज मामले में आरोपी अधीक्षक गुरविंदर सिंह सोहल ने शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। आठ दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

-प्रवक्ता सीबीआई, सीबीआई मुख्यालय, लोधी रोड, नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed