फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amrit Bharat Express train will run for Kamakhya and Prayagraj from Sunday.

Rohtak News: कामाख्या और प्रयागराज के लिए रविवार से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Fri, 16 Jan 2026 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express train will run for Kamakhya and Prayagraj from Sunday.
05...रोहतक रेलवे स्टेशन। संवाद
रोहतक। असम में गुवाहाटी के पास स्थित कामाख्या देवी मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में सबसे प्रसिद्ध है। कामाख्या जाने के लिए रोहतक वासियों को अब परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से 18 जनवरी को देर रात 10:10 बजे से ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में एक बार किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि यह ट्रेन कामाख्या से सप्ताह में शुक्रवार को रात 10 बजे रोहतक के लिए चलेगी जबकि रोहतक स्टेशन पर रविवार दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यही ट्रेन रोहतक से रविवार देर रात 10:10 बजे कामाख्या के लिए रवाना होगी। फिलहाल, गुवाहाटी तक 525 रुपये लगते हैं। कामाख्या तक का किराया एक से दो दिन में ट्रेन संख्या अनुसार अपडेट किया जाएगा।

इन स्टेशन पर होगा ठहराव
यह ट्रेन रंगिया, बारपेटा रोड, न्यू बोंगाई गांव, कोकराझार, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंरिहार, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टूंडला जंक्शन, गाजियाबाद, दिल्ली व बहादुरगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed