फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ambulance stuck for 15 minutes in dispute over ride between electric bus and auto drivers

Rohtak News: इलेक्ट्रिक बस और ऑटो चालकों में सवारी को लेकर हुए विवाद में 15 मिनट फंसी रही एंबुलेंस

Mon, 24 Feb 2025 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck for 15 minutes in dispute over ride between electric bus and auto drivers
23सीटीके47 पीजीआई में एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिले पर इलेक्ट्रिक बस चालकों से कहासूनी करते लोग।
राेहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआई) के आपातकालीन विभाग के सामने रविवार दोपहर करीब तीन बजे इलेक्ट्रिक बस व ऑटो चालकों के बीच सवारियों को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

इस विवाद में मरीज लेकर पहुंची एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस करीब 15 मिनट तक फंसी रही। इसमें मरीज अंदर ही रहा। इसे इमरजेंसी में जाने का रास्ता नहीं मिलने पर परिजन भड़क गए। इस बीच ऑटो चालक मौका देखकर वहां से निकल गया, जबकि बस चालक से परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में परिजन अपने मरीज को लेकर चले गए। यह वीडियो कुछ समय पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को एक एंबुलेंस मरीज को लेकर पीजीआई के आपात विभाग के बाहर पहुंची। यहां पहले से कुछ ऑटो व इलेक्ट्रिक बस खड़ी थी। बस के आगे लगे ऑटो चालक व बस चालक के बीच कहासुनी चल रही थी। सवारी के लिए बस के आगे ऑटो लगाने के चलते चालक को बीच में बस रोकनी पड़ी। इस कारण एंबुलेंस को आगे जाने का रास्ता नहीं मिला। मरीज की नाजुक हालत के चलते परिजन बिफर पड़े। ऑटो व बस चालकों को फटकार लगाते हुए रास्ता देने के लिए कहा। बाद में परिजन मरीजों को अंदर ले गए। यहां डॉक्टर से जांच कराने के बाद उसे वापस ले गए। यह सारी घटना मौके पर खड़े एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। कुछ समय बाद यह वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें चालकों की लड़ाई व परिजनों की नाराजगी साफ नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शी वीरेंद्र ने बताया कि बस के आगे खड़े ऑटो चालकों ने रास्ता नहीं दिया। इस कारण बस को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। बस चालक ने रास्ते के लिए ऑटो चालक से कहा तो उनके बीच कहासुनी हो गई। इस बीच एंबुलेंस आया मरीज वहां करब 15 मिनट तक फंसा रहा। गनीमत रही कि किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।



बस चालकों की ओर से ऑटो चालकों को रास्ता नहीं देने का मामला संज्ञान में आया है। भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो, इसके लिए निगम को बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
हंसराज, संस्थान प्रबधंक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed