{"_id":"6307be5bbf34f26dec474c67","slug":"amarjeet-made-it-to-the-finals-by-defeating-wrestlers-from-uttar-pradesh-uttarakhand-and-maharashtra-rohtakcity-news-rtk6561334165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरजीत ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के पहलवानों को हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरजीत ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के पहलवानों को हराकर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
रोहतक एमडीयू के जिम्नेजियम हॉल में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती फेडेरेशन कप में दिल्ली के पहल?
हरियाणा कुश्ती संघ की ओर से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती फेडरेशन कप 15 और 20 आयुवर्ग का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को दूसरे दिन कांटे के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 600 से अधिक पहलवान भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर, अनुशासन और मेहनत से लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। भारतीय पहलवानों ने राष्ट्रमंडल खोलों में उम्दा प्रदर्शन किया है। इसी तरह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतें और नाम रोशन करें। हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहताश सिंह ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। संघ पहलवानों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगा। प्रदेश के बेटे-बेटियां अपने प्रदर्शन से नए कीर्तिमान स्थापित कर विश्व में अपनी पहचान बना रहे हैं।
स्पर्धा के दौरान 15 आयुवर्ग के ग्रीको रोमन 48 किलोग्राम भार में हरियाणा के अमरजीत ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के पहलवानों को चित कर फाइनल में प्रवेश किया। झारखंड के अरविंद ने राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली के पहलवानों को चित कर फाइनल में जगह बनाई। स्पर्धा के 41 किलो भारवर्ग में दिल्ली के प्रदीप ने हरियाणा व कर्नाटक व राहुल कुमार ने मध्यप्रदेश, हरियाणा के पहलवानों को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
फेडरेशन कप में लड़कों के 15 आयुवर्ग के 57 किलो भारवर्ग में झारखंड के आकाश कुमार ने मध्य प्रदेश, केरल व राजस्थान, हरियाणा के गौरव ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के पहलवानों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 68 किलोग्राम भारवर्ग में पंजाब के मनजोत सिंह ने केरल, झारखंड व महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के अंकित ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश व हरियाणा के पहलवानों को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
लड़कियों के 15 आयुवर्ग के 33 किलोग्राम भारवर्ग में महाराष्ट्र की कस्तूरी ने स्वर्ण पदक, पंजाब की महकप्रीत ने रजत, महाराष्ट्र की वैभवी ने कांस्य पदक जीता। 36 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की तनीषा ने स्वर्ण, प्रीति ने रजत पदक तो महाराष्ट्र की वेदिका ने कांस्य पदक जीता। 39 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की दीपांशी ने रजत, राजस्थान की कशिश ने रजत और हरियाणा की रचना ने कांस्य पदक जीता। 41 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली की प्रांजल कांगड़ ने स्वर्ण पदक जीता।

रोहतक के एमडीयू के जिम्नेजियम हॉल में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय फेडरेशन कप में दिल्ली की महिला पहल?