{"_id":"66ecca241119a03b260c4c14","slug":"along-with-studies-proficiency-in-modern-skills-is-important-amardeep-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-113888-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ आधुनिक कौशल में दक्षता जरूरी : अमरदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ आधुनिक कौशल में दक्षता जरूरी : अमरदीप
विज्ञापन
19jjrp06-साल्हावास। रोजगार कौशल के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षक। स्त्रोत- कॉलेज प्रशासन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में व्याख्यान शृंखला का आयोजन डाॅ. अनीता रानी की अध्यक्षता में किया गया।
उन्होंने कहा कि आज रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हैं, लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को सजगता दिखानी होगी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमरदीप ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को आधुनिक कौशल में दक्ष होना पड़ेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और टाइम्सप्रो के मेनेजर रजत गुप्ता ने कहा कि टाइम्सप्रो ऑनलाइन विद्यार्थियों को अनेक प्रकार से विभिन्न रोजगारों की तैयारी करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डाॅ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को समय के अनुसार योग्यता और कुशलता को बढ़ाना होगा, जिससे उनके सुनहरे भविष्य का निर्माण हो सके। इस अवसर पर प्रोफेसर पवन कुमार, राजेश कुमार, डॉ. रीना मौजूद रहे।