फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations of not getting proper treatment in PGI, relatives took the woman to a private hospital

Rohtak News: पीजीआई में सही उपचार ने मिलने का आरोप, महिला को निजी अस्पताल ले गए परिजन

Mon, 05 Aug 2024 06:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Allegations of not getting proper treatment in PGI, relatives took the woman to a private hospital
रोहतक। महिला को पीजीआई में सही ढंग से उपचार नहीं मिला तो परिजन उसे सोनीपत के निजी अस्पताल में ले गए। यहां एक्सरे करवाने पर पता चला कि महिला के गले की हड्डी के साथ पांच पसलियां भी टूटी हुई हैं। महिला के पति ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के गांव राठधना निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई की सुबह कार में सवार होकर रोहतक से घर जा रहा था। साथ में उसकी पत्नी रेखा, बेटा यश व भाई का लड़का दक्ष भी था। जब कार भालौठ गांव के नजदीक पहुंची तो उत्तर प्रदेश नंबर की पिकअप गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी। चालक ने शराब पी रखी थी। टक्कर लगने से कार खेत में जा गिरी। इससे उसे व परिवार के दूसरे सदस्यों को चोटें आई। उसके बेटे यश ने अपने मामा रिंकू को फोन पर हादसे की जानकारी दी। रिंकू मौके पर पहुंचा और घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया। उसके बायें पैर व सिर में टांके आए जबकि यश व दक्ष को इंजेक्शन व पट्टी करके छुट्टी दे दी। रेखा को टेस्ट करने के बाद वार्ड नंबर पांच पुरानी बिल्डिंग में भेज दिया। आरोप है कि वहां पर देखभाल व उपचार न होने पर रेखा को परिजन निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर टेस्ट होने पर पता चला कि रेखा के गले की हसली में फ्रैक्चर व छाती में दोनों तरफ 6 के करीब पसलियों में फ्रैक्चर हैं। बेटे यश ने भी निजी अस्पताल में टेस्ट कराया तो पता चला कि बायें पैर की हड्डी मुड़ी हुई है। आंख के नीचे फ्रैक्चर भी है। उसकी पत्नी रेखा को ज्यादा चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed