फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations of corruption in development projects.

Rohtak News: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप, ढोल बजाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोग

Thu, 18 Dec 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in development projects.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। नगर पालिका की ओर से कस्बे में कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। बुधवार को सांपला बचाओ संघर्ष समिति ने कस्बे में प्रदर्शन किया। लोगों का ध्यान खींचने और प्रशासन को जगाने के लिए ढोल बजाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम आनंद उत्सव को ज्ञापन सौंपा।
अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जांच चल रही है और जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगीला के नेतृत्व में बुधवार को कुछ महिला और पुरुष बाजार में एकत्रित हुए। उन्होंने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और नारेबाजी की।
विज्ञापन

बाद में प्रदर्शन करते हुए सभी लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। काफी देर तक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन चलता रहा। एसडीएम बाहर नहीं आए। उसके बाद कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आनंद उत्सव ने बताया कि जो भी नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत आई है, उस पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों पूर्व पार्षद शिवकुमार मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी और भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed