{"_id":"69bdb3796f5c3f499704a5c9","slug":"allegations-of-corruption-in-correcting-errors-in-property-ids-uproar-in-the-corporation-rohtak-news-c-17-roh1020-827013-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: संशो...प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक करने में भ्रष्टाचार के आरोप, निगम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: संशो...प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक करने में भ्रष्टाचार के आरोप, निगम में हंगामा
विज्ञापन
26-भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर निगम पहुंचे व्यापारी नेता व भाजपा कार्यकर्ता सतीश प्रजापति एवं नागर
- फोटो : संगठन
विज्ञापन
रोहतक। व्यापारी नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता सतीश प्रजापति शुक्रवार को कई लोगों के साथ निगम के दफ्तर पहुंचे और प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक करने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। यहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बुलाई और उन्हें गेट पर रोकने का प्रयास किया तो ही हंगामा हो गया। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने उनको सबूत के साथ शिकायत देने के लिए कहा है।
हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल के जिला अध्यक्ष सतीश प्रजापति शुक्रवार शाम करीब चार बजे कई लोगों के साथ निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक करने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनके साथ काफी संख्या में महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन
सतीश ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि एक कंपनी ने वर्षों पहले प्रॉपर्टी आईडी के लिए सर्वे किया था। इसमें किसी एक की प्रॉपर्टी आईडी दूसरे के नाम चढ़ा दी तो दूसरे की किसी तीसरे के नाम।
विज्ञापन
कई परिवारों की एक आईडी बनाई दी गई। वहीं, एक परिवार की दो या अन्य।
किसी के नाम में त्रुटियां हैं तो किसी की जमीन की पैमाइश ठीक नहीं आंकी गई। इस कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वे निगम चक्कर काटने को मजबूर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब चक्कर काटने से भी त्रुटियां ठीक नहीं हुईं तो उनके दोस्त सोनू ने 23 हजार रुपये दिए तो त्रुटियां ठीक हो गईं। सलारा मोहल्ला, डेहरी माेहल्ला सहित अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहां ज्यादातर लोगों की प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक नहीं हो रही हैं जबकि वे दशकों से रह रहे हैं।
वहीं, सतीश प्रजापति देर रात सीएम नायब सिंह सैनी से मिलने चंडीगढ़ रवाना हो गए। वहां वह भ्रष्टाचार मामले की शिकायत करेंगे।
अधिवक्ता उमेश का कहना है कि वह चार माह से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन त्रुटियां ठीक नहीं हो पाई हैं। उन्होंने मेयर को शिकायत भी दी। इस दौरान पूर्व पार्षद अशोक खुराना भी मेयर कार्यालय में मौजूद रहे।
आरोप : पांच हजार रुपये देकर 15 मिनट में ही अलग बना दी प्रॉपर्टी आईडी
पालिका बाजार में मेरे पिता के नाम 88 व 89 नंबर से दो दुकानें हैं। स्वामित्व योजना के तहत जब दुकानों की रजिस्ट्री हुई तो दोनों की एक ही प्रॉपर्टी आईडी बना दी गई। इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए कई माह निगम के चक्कर काटे लेकिन पांच हजार रुपये देकर 15 मिनट में ही अलग आईडी बना दी और तीन दिन में रजिस्ट्री हो गई।
- विजेंद्र सैनी, दुकानदार, पालिका बाजार
भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सतीश प्रजापति की अगुवाई में शहर के अनेक नागरिक शाम को मुझे से मिले हैं। उन्होंने कुछ कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। मैंने उनसे सबूत के साथ शिकायत देने को कहा और इसकी जांच भी कराएंगे। जांच में जो दोषी पाएगा, नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
- रामअवतार वाल्मीकि, मेयर

26-भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर निगम पहुंचे व्यापारी नेता व भाजपा कार्यकर्ता सतीश प्रजापति एवं नागर- फोटो : संगठन