{"_id":"660255983b0efa4dd6075c78","slug":"allegation-of-demolishing-shops-despite-stay-in-rohtak-former-cm-hooda-called-ig-said-send-dsp-back-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में स्टे के बावजूद दुकानें तोड़ने का आरोप: पूर्व सीएम हुड्डा ने IG को लगाया फोन, कहा- DSP को वापस भेजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में स्टे के बावजूद दुकानें तोड़ने का आरोप: पूर्व सीएम हुड्डा ने IG को लगाया फोन, कहा- DSP को वापस भेजो
Tue, 26 Mar 2024 10:26 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:26 AM IST
सार
रोहतक में रेलवे रोड पर कई दिन से दुकानों व मकान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब कुछ लोग पहुंचे दुकानों को तोड़कर चले गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौके पर पहुंचकर आईजी को कॉल की।
विज्ञापन
रोहतक में स्टे के बावजूद दुकानें तोड़ने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के रेलवे रोड पर रात के अंदरे में मंगलवार तड़के दुकानों को तोड़ दिया गया। साथ ही एक घर के आगे दीवार खड़ी करके रास्ता बंद कर दिया। आरोप है कि यह कार्रवाई कोर्ट से स्टे के बावजूद अंजाम दी गई है। सूचना पाकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रेलवे रोड पर पहुंचे और आईजी केके राव को कॉल की। बोला, आपका डीएसपी उनको देखकर चला गया। पुलिस को वापस भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर कई दिन से दुकानों व मकान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब कुछ लोग पहुंचे दुकानों को तोड़कर चले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। करीब साढ़े आठ बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा, बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो व दूसरे कांग्रेसी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उस समय डीएसपी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे वहां से चले गए। हुड्डा ने पहले पीड़ित परिवार से बात की। परिवार ने बताया कि उनके परिवार में 12 सदस्य हैं, लेकिन कुछ लोगों ने घर के आगे दीवार खड़ी कर दी है। वे सीढ़ी लगाकर घर के आने का प्रयास करते हैं, लेकिन सीढ़ी भी नहीं लगाने दी जा रही है। हुड्डा ने आईजी को कॉल की। कहा कि डीएसपी को वापस भेजा जाए। साथ ही कानून के तहत कार्रवाई की जाए। डीएसपी रवि खुंडिया व सिटी एसएचओ कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया।