फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All obstructions removed after CM's warning in mass media

Rohtak News: जनसंवाद में सीएम की चेतावनी के बाद हट गए सभी अवरोध

Mon, 02 Oct 2023 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
All obstructions removed after CM's warning in mass media
रोहतक। मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम को 24 घंटे भी नहीं बीता और लाढ़ौत भैयापुर के युवक की विद्युत निगम ने शिकायत को दूर कर दिया। रातों-रात सारी खामियां मिट गईं और दिन में सिर्फ खंभा ही नहीं लगा, बल्कि मीटर लगा कर बिजली भी चालू कर दी गई। विद्युत निगम की इस त्वरित कार्रवाई से सभी हैरान है कि अधिकारियों की नौकरी पर बात आए तो क्या तभी काम होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को देर सायं राजकीय महिला महाविद्यालय में लाढ़ौत भैयापुर के रामप्रकाश ने जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम के समक्ष विद्युत निगम पर घरेलू बिजली कनेक्शन न देने और 25 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। इस पर सीएम ने सख्ती से निर्देश दिया था कि शिकायत सही मिली तो वह बोरिया बिस्तर बांध लें। इसके साथ ही उन्होंने जांच के भी आदेश दिए थे और मौका देखने के लिए उपायुक्त को भी जिम्मेदारी सौंपी थी। सीएम की चेतावनी एक असर यह रहा कि खेतों में घर है, दूर घर है, कनेक्शन नहीं दे सकते जैसी बातें गौण हो गई और कनेक्शन दे दिया गया। कनेक्शन भी रविवार को अवकाश के दिन दिया गया। हालांकि रुपये की डिमांड को लेकर जांच होना बाकी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का मीटर लगा दिया है। मौका देखा तो समस्या का समाधान कर दिया है। वह मौका नहीं बता पा रहा था। कभी व गांव में घर बता रहा था तो कभी खेत में। कनेक्शन के लिए रुपये मांगने वाले का नाम शिकायतकर्ता ने नहीं बताया। दोपहर को मीटर लगवा दिया है और सीएम कार्यालय इसकी रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनिंदर सिंह, अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम


सीएम ने कहा था कि इस मामले में वह सीबीआई जांच करवाएंगे और गड़बड़ी मिली तो सबकी खाट खड़ी करेंगे। साथ ही दूरी नापने के लिए भी कहा गया और रिपोर्ट मांगी है। चार बार अप्लाई किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीएम को कहा तो कार्रवाई हुई और अब मैं खुश हूं, मेरा काम हो गया। सीएम साहब का आभार।
- रामप्रकाश, शिकायतकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed