फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All Haryana Power Corporation workers demonstrated at Rajiv Gandhi Vidyut Bhawan

Rohtak News: ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स ने राजीव गांधी विद्युत भवन में किया प्रदर्शन

Fri, 06 Dec 2024 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
All Haryana Power Corporation workers demonstrated at Rajiv Gandhi Vidyut Bhawan
06सीटीके20सिविल सब यूनिट निजीकरण का विरोध करते ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन के वर्कर्स
रोहतक। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स ने शुक्रवार को सर्कल की सब युनिट पर विरोध प्रदर्शन किया। यूनिट ने चंडीगढ़ बिजली निगम को निजी कंपनी को सौंपने के लिए नारेबाजी की। सिटी यूनिट सचिव सुनील शर्मा ने राजीव गांधी विद्युत भवन में कहा चंडीगढ़ बिजली निगम का निजीकरण आम जनता और गरीबों के हित में नहीं है। सिटी यूनिट प्रधान संदीप जांगड़ा ने कहा यह निर्णय लोगों को बेरोजगार कर देगा। शिक्षित युवाओं का आर्थिक शोषण होगा। सर्कल सचिव विकास दहिया ने कहा की निजीकरण केवल बड़े पूंजीपतियों के फायदे के लिए किया जा रहा है। राज्य सचिव धर्मराज कुंडू ने कहा आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन चंडीगढ़ बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ है। श्रीभगवान शर्मा ने निजीकरण के निर्णय को कर्मचारियों के लिए गलत बताया। इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य मंजीत बजाड, मनवेंदर लाइनमैन, धर्मेंद्र फौरमेन, मनीष शर्मा लाइनमैन, जगबीर पहलवान, संजय डोगरा, विनोद, संदीप ओहल्याण लाइनमैन, सतनारायण सैनी फौरमेन, प्रमोद राठी , मुकेश रोहिल्ला जेई, पुष्पेंद्र बल्हारा जेई, मुकेश हुड्डा लाइनमैन सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed