{"_id":"61c62a4d88ff6a6cba3412e9","slug":"alert-in-rohtak-after-blast-in-ludhiana-court-rohtak-news-rtk6337582111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना की अदालत में धमाके के बाद रोहतक में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना की अदालत में धमाके के बाद रोहतक में अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पंजाब के लुधियाना में अदालत के अंदर बम धमाके के बाद रोहतक पुलिस शुक्रवार को अदालत की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रही। एसपी उदय सिंह मीणा व डीएसपी मुख्यालय अदालत में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ में सुरक्षा शाखा प्रमुख सन्नी सिंह व प्रवाचक प्रवीण भी मौजूद रहे।
एसपी ने बताया कि अदालत परिसर के प्रवेश द्वारों पर किए गए प्रबंधों का गहराई से जायजा लिया गया। एस्कोर्ट व सुरक्षा गार्द को सख्त दिशा निर्देश दिए गए। अदालत परिसर के अंदर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से जांच करें। बगैर जांच के कोई भी व्यक्ति अदालत में प्रवेश न करें। चेकिंग के दौरान अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान मिलता है तो तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करें। अदालत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी एसपी ने जांच की। उन्होंने अदालत परिसर में तैनात स्वाट व सीआईए की टीम को भी दिशा-निर्देश दिए कि खतरनाक व गैंगस्टर की पेशी के दौरान उचित सावधानी रखे तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे। उन्होंने अदालत परिसर में लगे अन्य सुरक्षा उपकरणों को भी चेक किया तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।