फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Akhada murder case: accused coach will be tried for murder of six people

अखाड़ा हत्याकांड : आरोपी कोच पर चलेगा छह लोगों की हत्या का मुकदमा

Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Akhada murder case: accused coach will be tried for murder of six people
जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में आरोपी कोच सुखविंदर पर जिला अदालत में छह लोगों की हत्या व एक की हत्या के प्रयास का मुकदमा चलेगा। एएसजे डॉ. गगनगीत कौर की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी सुखविंदर व यूपी निवासी मनोज के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब केस में 31 जनवरी 2022 को गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के वकील जय हुड्डा ने बताया कि 12 फरवरी 2021 को जाट कॉलेज अखाड़ा में सात लोगों को गोली मारी गई थी। अखाड़े के मुख्य कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, मांठोडी निवासी कोच सतीश, मोखरा निवासी प्रदीप व महिला पहलवान मथुरा निवासी पूजा तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि मुख्य कोच मनोज के बेटे चार वर्षीय सरताज ने बाद में दम तोड़ा था। अखाड़े के बाहर गोली लगने से घायल हुए निडाना निवासी अमरजीत को गंभीर हालत में गुरुग्राम ले जाया गया था, जहां उनकी जान बच गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अखाड़े के कोच सुखविंद्र को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि सुखविंद्र का मुख्य कोच मनोज के साथ तनाव चल रहा था। इसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था। वह इसके लिए यूपी के मुजफ्फनगर निवासी रिटायर्ड फौजी मनोज की सहायता से हथियार खरीदकर लाया था। पुलिस ने सुखविंद्र के साथ मनोज को भी गिरफ्तार किया था। मनोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। अप्रैल में गठित एसआईटी ने अखाड़े के कोच सुखविंद्र व यूपी निवासी मनोज के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मनोज पर आरोप है कि उसने आरोपी सुखविंद्र को हथियार दिलवाया है। पुलिस ने शुक्रवार को एंबुलेंस के माध्यम से आरोपी सुखविंदर व मनोज को एएसजे डॉ. गगनगीत कौर की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने आरोपियों को उन पर लगे आरोपों के बारे में बताया। इस दौरान आरोपियों ने आरोप पत्र पर हस्ताक्षर करके बताया कि वे आरोपाें को स्वीकार नहीं करते और अदालत में इनका सामना करेंगे।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी की हत्या के मामले का आरोपी कोच भी कोर्ट में पेश
पुलिस ने शुक्रवार को महिला वेटलिफ्टर की हत्या के आरोपी कोच भगत सिंह को भी अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत की ओर से मामले में बहस के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की गई। बचाव पक्ष के वकील पीयूष गक्खड़ ने बताया कि 18 फरवरी 2021 को 22 वर्षीय महिला खिलाड़ी का शव रिठाल व धामड़ गांव के बीच नहर किनारे मिला था। उसकी हत्या के बाद शव को फेंका गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसके कोच भगत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस की ओर से मामले में आरोपी कोच के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है, लेकिन अभी आरोप तय नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed