फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Air Force Wins in Basketball; Sushila Wins in Tug-of-War

Rohtak News: बास्केटबॉल में एयरफोर्स, रस्साकशी में सुशीला विजेता

Sun, 15 Mar 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Air Force Wins in Basketball; Sushila Wins in Tug-of-War
38-गांव किलोई में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान रस्साकशी में जोर लगातीं महिलाएं। स्रोत : आयोजक
रोहतक। किलोई में चल रहे चौथी ऑल इंडिया शिवकुमार मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में एयरफोर्स की टीम ने एसबीआई को 67-34 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। महिलाओं की रस्साकशी में सुशीला की टीम ने सरिता की टीम को हराकर के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन किलोई में देशभर से छह टीमें भाग लेने पहुंचीं। ट्रस्ट के प्रधान रोहित ने कहा कि शनिवार को हुए अन्य मुकाबलों में नॉर्थ वेस्ट रेलवे ने नॉर्थ ईस्ट रेलवे को 80-63 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

आयु वर्ग 45 से 50 की पुरुषों की दौड़ में राकेश प्रथम, देवेंद्र द्वितीय व बलराम तृतीय रहे। 50 से 60 आयु वर्ग के पुरुषों के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच रविवार को सरिता व सुमन के बीच खेला जाएगा। इसकी विजेता टीम के साथ सुशीला की टीम का मुकाबला खेला जाएगा।
इस मौके पर बाबा भोला दास, सचिव सुरेंद्र हुड्डा, कोच विजेंद्र हुड्डा, चंद्र रूप, रामकरण, बलवान, सरपंच विजय कुमार, हरिओम, एडवोकेट केशव जीत, कश्मीर, मास्टर रविंद्र हुड्डा कोच जसवंत व पंडित राजेंद्र से उपस्थित रहे।

38-गांव किलोई में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान रस्साकशी में जोर लगातीं महिलाएं। स्रोत : आयोजक

38-गांव किलोई में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान रस्साकशी में जोर लगातीं महिलाएं। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed