फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   aipmt paper leak dangi not found rohtak

जांच के बीच रिजल्ट की तैयारी, फरार सरगना दांगी को भी रिजल्ट का इंतजार

Tue, 02 Jun 2015 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 02 Jun 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
एआईपीएमटी पेपर लीक मामले में पुलिस एक माह बाद भी गिरोह के सरगना मदीना निवासी रुप सिंह दांगी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


वहीं, सीबीएसई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि 5 जून को रिजल्ट जारी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो गिरोह और सरगना दांगी को भी रिजल्ट का ही इंतजार है।

कारण ये है कि डील में साफ कहा गया था कि पेमेंट रिजल्ट के बाद की जाएगी। आरोपियों ने पूछताछ में भी यह खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूरे खेल में 30 से 35 करोड़ रुपये का खेल खेला गया है। संभावना है कि पेमेंट आने के बाद दांगी सरेंडर भी कर सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि रोहतक पुलिस मामले में अभी तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सरगना दांगी अब भी फरार है।
एमबीबीएस डाक्टर का नाम आया सामने
कुशीनगर से गिरफ्तार संजीत और नन्हा कुशवाहा से पूछताछ में सामने आया है कि उन दोनों का संपर्क पूर्वी उत्तर प्रदेश के ही एक एमबीबीएस डॉक्टर से था। उसी डॉक्टर ने दांगी के साथ साजिश रची। अब पुलिस की स्पेशल टीम डॉक्टर की तलाश में यूपी रवाना हो गई है। इस डॉक्टर के जरिए ही दांगी ने यूपी ने अपना नेटवर्क फैलाया। आरोपियों के कब्जे से ब्लू टूथ अंडर गारमेंट भी बरामद हुए हैं। दोनों ने अजमेर में पेपर दिया और उन्हें पूरा पेपर बहरोड़ से नोट कराया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक दस
आईजी स्पेशल टीम ने 3 मई को ही गिरोह के चार सदस्यों डॉ. भूपेंद्र, डॉ. संजीत, पीजीआई के एमबीबीएस छात्र रवि और राजेश को गिरफ्तार किया। खुलासा हुआ कि  सरगना मदीना निवासी रूप सिंह दांगी है। आरोप है कि दांगी ने राजस्थान के बहरोड़ में बैठकर पेपर लीक करवाया था और आंसर-की भेजी। आरोपियों के कब्जे से आंसर-की और ब्लू टूथ अंडर गारमेंट बरामद किए गए।

एसआईटी अभी तक कुल 10 लोगाें को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें ब्लू टूथ बेचने वाला पटेल नगर दिल्ली का दुकानदार सुभाष श्रीवास्तव, दांगी के दो साथी कृष्ण उर्फ बोक के अलावा होटल में कमरा बुक करवाने वाले सन्नी दहिया, फर्जी आईडी पर 75 सिम बेचने वाला दुकानदार संदीप, कुशी नगर निवासी दो छात्र संजीत और नन्हा कुशवाहा शामिल हैं। परीक्षा से ठीक पहले 75 मोबाइल नंबर फर्जी आईडी पर चालू किए गए, जो पेपर खत्म होते ही बंद हो गए थे। इन नंबरों की सीडीआर पुलिस ने निकलवा ली है। आईजी श्रीकांत जाधव से सीधी बात
जांच कहां तक पहुंची ?
जांच का दायरा व्यापक है। हमारी जांच के बाद ही जमशेदपुर में भी मामला दर्ज किया गया है। दायरा बढ़ता जा रहा है।
सीबीएसई रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है, क्या फर्क पड़ेगा?
सीबीएसई यदि रिजल्ट जारी करती है तो इसका सीधा प्रभाव छात्रों पर ही पड़ेगा। पुलिस की जांच तो जारी रहेगी, रिजल्ट जारी होने से कुछ मुन्ना भाइयों के कामयाब होने की आशंका ज्यादा है।

पुलिस को क्या कामयाबी मिली है?
10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। अभी और भी लोगों का सुराग सामने आ रहा है। अभी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।  
मास्टर माइंड तक नहीं पहुंच पा रही है एसआईटी?
एसआईटी अपने स्तर पर काफी बेहतर काम कर रही है। मास्टर माइंड को भी तलाश किया जा रहा है। मामला सर्वोच्च न्यायालय में है, इसलिए ज्यादा कमेंट नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed