फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aim to apply covishield vaccine to 3500 beneficiaries

3500 लाभार्थियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

Mon, 08 Feb 2021 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Aim to apply covishield vaccine to 3500 beneficiaries
रोहतक। कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में दूसरा बड़ा टीकाकरण अभियान सोमवार से चलाया जाएगा। इस बार जिले में स्वास्थ्य विभाग को 3500 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि पहली बार मेगा टीका अभियान में यह लक्ष्य 1500 का था और विभाग ने 1400 लोगों को टीका लगाया था। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को दूसरे बड़े टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। विभाग ने पुलिस लाइन में पांच सेंटर, पीटीसी सुनारिया में दो सेंटर, जेल, महम, कलानौर, लाखनमाजरा, सांपला, पोलीक्लीनिक, जिला अस्पताल, मदीना, गौकर्ण पीएचसी, पीजीआईएमएस में चार सेंटर बनाए हैं। इन सभी सेंटरों पर लाभार्थियों का पंजीकरण जांच कर टीका लगाया जाएगा। सभी टीकाकरण सेंटर पर पंजीकरण करने से लेकर टीकाकरण एरिया व निगरानी कक्ष तैयार कर लिए गए हैं। अभियान सुबह नौ बजे शुरू होगा और सायं पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

एंबुलेंस व डॉक्टर भी रहेंगे उपलब्ध
टीकाकरण अभियान के दौरान जारी गाइडलाइन के अनुसार एंबुलेंस व डॉक्टरों की उपलब्धता रहेगी। हर सेंटर के पास लाभार्थियों की सूची भेज दी गई है। इसके साथ ही विभाग ने सभी सेंटरों को उनकी जरूरत के हिसाब से वैक्सीन की वायल व सीरिंज भिजवा दी हैं।
विज्ञापन

लाभार्थियों के लिए टीकाकरण सेंटर तक जाने की होगी व्यवस्था
टीकाकरण करवाने के लिए सेंटर तक जाने के लिए यदि लाभार्थियों को वाहन की असुविधा होगी तो उसे स्वास्थ्य विभाग दूर करेगा। इसके लिए विभाग ने रेडक्रॉस से वाहन ले लिए हैं, जोकि लाभार्थी को टीका लगवाने ले जाएंगे और वापस छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन करेंगे लाभार्थियों को जागरूक
स्वास्थ्य विभाग ने अपने डिप्टी सिविल सर्जनों व एक्सपर्ट को जिम्मेदारी दी है कि वह विभिन्न विभागों में जाकर लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। किसी के मन में कोई सवाल हो तो उसका जवाब देकर उसके संशय को दूर किया जाएगा। विभाग का प्रयास रहेगा कि वह अधिक से अधिक लाभार्थियों को टीकाकरण में शामिल करे।

दूसरा बड़ा टीकाकरण अभियान आज है। जिले में 3500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए पूरी टीम की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सबसे बड़ा लक्ष्य पीजीआईएमएस का है, वहां चार सेंटर बनाए गए हैं।
- डॉ. अनिलजीत त्रेहान, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed