{"_id":"699b3cdb969e826e1502bdd3","slug":"aidyo-protest-demanding-filling-of-vacant-posts-march-to-dc-office-rohtak-news-c-17-roh1020-814406-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खाली पद भरने की मांग को लेकर एआईडीवाईओ का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय तक मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खाली पद भरने की मांग को लेकर एआईडीवाईओ का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय तक मार्च
विज्ञापन
15-रोहतक में डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन करते एआईडीवाईओ के प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह व अन्य। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) ने बढ़ती बेरोजगारी, भर्तियों में अनियमितताओं और पदों को खाली रखने के विरोध में रविवार को मानसरोवर पार्क से डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह ने आरोप लगाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर टीचर सहित कई भर्तियों में जानबूझकर पद खाली छोड़े जा रहे हैं। जिला संयोजक हरीश सैनी ने रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व त्वरित करने और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सभा को एडवोकेट अजय, संदीप, वजीर और बृजमोहन ने भी संबोधित किया। एआईडीवाईओ केंद्र व राज्य सरकार से मांग करता है कि सरकार को युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए खाली पदों को शीघ्र भरे, रोजगार को मौलिक अधिकार का दर्जा दिया जाए, पदों को खाली न छोड़ा जाए।