फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aged by the lack of investigation into the irregularities in MNREGA, an old Panch attempted self-immolation

Rohtak News: मनरेगा में धांधली की जांच नहीं होने से आहत वृद्ध पंच ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 06 Mar 2025 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Aged by the lack of investigation into the irregularities in MNREGA, an old Panch attempted self-immolation
रोहतक। मनरेगा में धांधली की जांच नहीं होने से आहत कंसाला के वृद्ध पंच ने खुद को आग लगा ली। लघुसचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर के बाहर मिट्टी तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने वाले पंच को आसपास के लोगों ने बचाया। उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां वह खतरे बाहर बताया गया है। इधर, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा बोले कि पंच की शिकायत लोकायुक्त के पास थी। इसका समाधान हो चुका है। फिर भी पीड़ित आरोप है तो इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

भंभेवा निवासी 63 वर्षीय पंच बलवान सिंह का आरोप है कि वह बुधवार को लघुसचिवालय आया था। यहां समाधान शिविर में मनरेगा के तहत हुई गड़बड़ी मामले की जांच की शिकायत लेकर आया था। यहां जिला परिषद के सीईओ प्रदीप समस्याएं सुन रहे थे। उसने अपनी शिकायत दी इस पर उसे कार्रवाई का आश्वासन दिसा। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के चलते आत्मदाह का कदम उठाया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा रहे पंच को देखकर वहां मौजूद लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। उसके कपड़ों में लगी आग किसी तरह बुझाई और उसे इलाके के लिए पीजीआई पहुंचाया। इस घटना में वह करीब 10 प्रतिशत जल गया। पीड़ित का आरोप है कि अधिकारी सरपंच को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए शिकायतों को अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त ने पंच से अपने कार्यालय में बुलाकर मामले की जानकारी लेते हुए शिकायत सुनी। उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ उसकी मंजूरी पर जांच कराने का भी विश्वास दिलाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पंच ने अपनी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इसके चलते कार्रवाई नहीं हुई।

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि कंसाला निवासी पंच बलवान ने मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसकी सुनवाई लोकपाल ने की थी। सुनवाई के दौरान बलवान ने स्वयं बयान दिया था कि वह जांच नहीं कराना चाहता। लोकपाल स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं। वह दोबारा समाधान शिविर में आया है तो उसकी शिकायत पर सुनवाई व की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed