फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   against wine selling, Temperance in the country Solitaire, haryana, rohrtak

नौ अगस्त को जींद से शुरू होगा शराबबंदी आंदोलन : स्वामी आर्यवेश

Mon, 18 Jul 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 18 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
against wine selling,  Temperance in the country Solitaire, haryana, rohrtak
टिटौली के स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम में हुई आंदोलन की घोषणा - फोटो : amar ujala
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि देश में पूर्ण शराबबंदी लागू कराने के लिए जींद से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्वामी आर्यवेश रविवार को स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटौली में आर्य समाज के उत्तर भारत के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आर्य समाज नशा मुक्त भारत बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। सरकार पर नशाबंदी की राष्ट्रीय नीति लागू कराने के लिए दबाव डाला जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान स्वामी रामवेश ने कहा कि नशाबंदी आंदोलन को तेज करने के लिए ग्राम स्तर पर कार्यक्रम कराएं जाएंगे। बिरजानंद एडवोकेट ने कहा कि जल्द ही राजस्थान में भी अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय प्रधान पूनम आर्या ने कहा कि शराब से सबसे ज्यादा प्रताड़ना महिलाओं और बच्चों को मिलती है। इसलिए नशाबंदी अभियान में महिलाओं और बच्चों को भी शामिल किया जाना चाहिए। संयोजक व परिषद के प्रांतीय प्रधान दीक्षेंद्र आर्य ने बताया कि नशाबंदी अभियान के चार प्रांतों के संयोजकों की नियुक्ति की गई। इसमें हरियाणा के संयोजक स्वामी रामवेश, पंजाब के ओमप्रकाश आर्य, उत्तर प्रदेश के आचार्य यशोवर्धन और राजस्थान के संयोजक बिरजानंद एडवोकेट होंगे।
विज्ञापन

बैठक में आर्य समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता अतर सिंह स्नेही के जीवन पर लिखी पुस्तक संघर्ष गाथा का वितरण किया गया। इस मौके पर आचार्य यशोवर्धन, महम चौबीसी पंचायत के प्रतिनिधि बलवंत सिंह, राममोहन राय, रामपाल शास्त्री, रामनिवास यादव, प्रवेश आर्या, सहसरपाल आर्य और जयसिंह ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की रूपरेखा

दीक्षेन्द्र आर्य ने बताया कि 9 अगस्त को जींद में प्रांतीय धरना होगा। 11 दिसंबर को प्रांतीय नशाबंदी महासम्मेलन जींद के दयानंद पार्क किया जाएगा। 19 से 21 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन और 27 से 31 अगस्त तक हरियाणा के 10 जिलों में कार्यकर्त्ता सम्मेलन होगा। 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या और अश्लीलता के विरोध में पंजाब की प्रांतीय यात्रा अमृतसर से शुरू की जाएगी, जिसका समापन चंडीगढ़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed