{"_id":"68a381bac4a40d0b8d046dec","slug":"after-the-rain-patchwork-will-be-done-on-the-roads-of-the-sectors-rohtak-news-c-17-roh1019-710804-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बारिश के बाद होगा सेक्टरों की सड़कों पर होगा पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बारिश के बाद होगा सेक्टरों की सड़कों पर होगा पैचवर्क
विज्ञापन
वार्ड नंबर 12 के पार्षद परीक्षित देशवाल निगम आयुक्त डा. आनंद शर्मा को समस्याओं के बारे में अवग
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। नगर निगम आयुक्त ने सोमवार को शहर के वार्ड 11 व 12 का निरीक्षण किया। साथ ही, बताया कि सेक्टरों की सड़कों का पैचवर्क बारिश के तुरंत बाद किया जाएगा। इसके लिए निगम की तरफ से टेंडर लगा दिया गया है। साथ ही, उन्होंने बलियाना गांव के स्टेडियम का निर्माण शुरू करने की इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को हिदायत दी।
आयुक्त ने बताया कि वार्ड 11 में पार्षद परीक्षित देशवाल की मौजूदगी में बलियाणा गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव के स्टेडियम के अलावा ग्रामीणों ने आंबेडकर भवन व लाइब्रेरी, बिजली की लाइन को शहरी क्षेत्र से जोड़ने, चौपालो का कार्य पूर्ण करवाने, बेंच रखवाने, सीवर व पीने के पानी की समस्या दूर करने, खेड़ी साध गांव में नाले की सफाई, श्मशान भूमि नालो की सफाई, नाला बनवाने, माजरा गांव में चौपाल का कार्य पूर्ण करवाने, सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर करने के अलावा गलियां पक्की करवाने की मांग रखीं।
आयुक्त ने कहा कि गांव में स्टेडियम के निर्माण को गंभीरता से लिया जाए, गांव की बिजली की लाइन को शहरी क्षेत्र से जोड़ने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा जाए। गांव में जगह-जगह बेंच तत्काल रखवाए जाएं।
विज्ञापन
वार्ड 12 में आयुक्त के सामने पार्षद ने जलभराव, टूटी सड़कें, सामुदायिक केंद्र के सुंदरीकरण, ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-1 के सामुदायिक केंद्र के निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत व मार्केट में बनी पार्किंग की समस्या रखी। खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई जाएं, साथ में कार्यकारी मंजीत अभियंता दहिया, नवीन कुमार धनखड़, सहायक अभियंता विरेन्द्र हुड्डा व शांत सुहाग, भवन निरीक्षण शनि देव कुमार कुमार, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र बेनीवाल भी मौजूद रहे।