फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After father's death, brother left his studies and taught younger sister, sister brought honor by scoring 96 percent marks.

Rohtak News: पिता के निधन के बाद भाई ने अपनी पढ़ाई छोड़ छोटी बहन को पढ़ाया, बहन ने 96 प्रतिशत अंक लाकर मान बढ़ाया

Wed, 01 May 2024 06:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
After father's death, brother left his studies and taught younger sister, sister brought honor by scoring 96 percent marks.
30सीटीके47...छात्रा रितु।
रोहतक।
विज्ञापन

कन्हेली की रितु दहिया ने बोर्ड की 12वीं कक्षा के कला संकाय में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने बड़े भाई व मां की मेहनत को सफल बना दिया। बहन को सफल बनाने के लिए बड़े भाई सौरभ ने अपनी पढ़ाई छोड़ कर घर की जिम्मेदारी संभाली। पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी के साथ देर रात तक बहन को पढ़ाने के साथ उसकी पाठ्य सामग्री भी खुद तैयार की। अमर उजाला से हुई बातचीत में छात्रा ने अपनी सफलता की कहानी के साथ अपने भाई और मां का संघर्ष साझा किया।
रितु ने बताया कि वर्ष 2008 में एक सड़क हादसे में पिता का निधन हो गया। इसके बाद बड़े भाई सौरभ ने घर की जिम्मेदारी व बहन की पढ़ाई जारी रखने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी। उसने घर चलाने के लिए काम करना शुरु कर दिया। उसने अपने जीवन की आहुति देकर बहन का जीवन रोशन कर दिया। इस सफलता में स्कूल अध्यापकों का भी सहयोग रहा। सोशल मीडिया त्याग कर केवल एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी की। बाेर्ड की ओर से वेबसाइट पर डाले अभ्यास परीक्षा पत्र से बेहद मदद मिली। भूगोल विषय में सबसे अधिक 96 अंक आए। भविष्य में यूपीएससी की परीक्षा पास करने का लक्ष्य है। इसकी तैयारी जारी है।
विज्ञापन



दिशा ने प्राप्त किए 97 प्रतिशत अंक
एकता कॉलोनी निवासी दिशा ने बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। कला संकाय में भूगोल विषय में बेहतर प्रदर्शन कर सबसे अधिक 97 अंक हासिल किए। परिवार में माता-पिता का सहयोग रहा। स्कूल के अलावा बोर्ड की ओर से अभ्यास परीक्षा पत्र व सोशल मीडिया की मदद से परीक्षा की तैयारी की। दिशा का सपना आईएएस बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा की मदद से जस्सी ने पाए 97.8 प्रतिशत अंक
इंदिरा कॉलोनी निवासी जस्सी ने बोर्ड परीक्षा के कॉमर्स संकाय में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। अपने दादा की मदद से पढ़ाई करते हुए इस बेटी ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। उसने कहा कि दादा ने हर कदम पर साथ दिया। परीक्षा के समय घर पर पढ़ाई का माहौल बनाए रखने से लेकर सेहत, सुरक्षा और जरूरत की सभी चीजों का ध्यान रखा। अर्थशास्त्र विषय में 100 अंक आए। भविष्य में सीए बनने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed