फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After doing recce, the accused looted jewelery and cash from the jeweler.

Rohtak News: रेकी करने के बाद आरोपियों ने सराफ से लूटे थे गहने-नकदी

Thu, 12 Dec 2024 01:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
After doing recce, the accused looted jewelery and cash from the jeweler.
शिवाजी कॉलाेनी थाना क्षेत्र में डीघल निवासी सराफ से रेकी करने के बाद ही आठ लाख के जेवर और 15 हजार रुपये की नकदी लूट के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

इसमें बाजार से लेकर घटनास्थल तक स्कूटी को देखा गया है, जिस पर दो आरोपी सराफ से कुछ दूरी बनाकर चल रहे थे। बदमाशों ने सुनसान जगह चुनकर ही पिस्टल के बाल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में कुछ स्थानों पर बदमाशों को स्कूटी पर देखा है। अब उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिला झज्जर के डीघल निवासी सराफ गोविंद सिंह स्कूटी पर सवार होकर कुछ गहनों का काम कराने के लिए सुनारों वाली गली में आया था। रात करीब 11 बजे जब वह मायना गांव के पास पहुंचा तो बदमाश पिस्टल के बल पर 8 लाख के गहने और 15 हजार की नकदी लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि बदमाशों ने शाम से ही उसकी रेकी करनी शुरू कर दी थी। सुनारों की गली में भी उनको दो बार देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफ के रोहतक के रेलवे रोड स्थित सुनारों वाली गली से निकलने के बाद ही बदमाश उसके पीछे लग गए थे और मायना के पास जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को जांच में कई और अहम साक्ष्य मिले हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलबाग सिंह का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed