{"_id":"6599aa5e2c7f693a620918c7","slug":"aerial-firing-on-hotel-in-ismaila-two-young-men-and-a-girl-had-come-to-eat-food-rohtak-news-c-17-roh1019-331469-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इस्माईला में होटल पर हवाई फायरिंग, खाना खाने आए थे दो युवक व एक युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इस्माईला में होटल पर हवाई फायरिंग, खाना खाने आए थे दो युवक व एक युवती
Sun, 07 Jan 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
सांपला। दिल्ली-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर इस्माईला बाईपास स्थित होटल पर शुक्रवार रात दो युवक एक युवती के साथ आए और खाना खाकर पार्किंग में हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। होटल मालिक ने सांपला थाने में दहशत फैलाने का केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक देवेंद्र कुमार निवासी गांव बगर, अगस्तमुनी, जिला रूद्रप्रयाग, उत्तराखंड ने बताया कि वह इस्माईला बाईपास पर निजी होटल का फ्लोर मैनेजर है। शुक्रवार रात करीब दो बजे एक कार में सवार होकर दो युवक और एक युवती खाना खाने के लिए पहुंचे। खाना खाने के बाद पैसे दिए और बाहर जाकर पार्किंग में हवाई फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर होटल पर बैठे लोग व कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी हवाई फायर करते हुए कार में बैठकर दिल्ली की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।