फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Advocates work suspend in rohtak will continue

रोहतक में वकीलों का वर्क सस्पेंड: तीन घंटे की मीटिंग में भी नहीं बनी बात, अधिवक्ता बोले- पहले केस वापस हो

Tue, 01 Oct 2024 04:05 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:05 PM IST
सार

रोहतक में वकीलों का वर्क सस्पेंड खत्म नहीं हुआ है। मंगलवार को हुई बार हाउस की बैठक भी बेनतीजा रही। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने कहा कि पहले वकील पर दर्ज केस वापस लिया जाए उसके बाद ही वह काम पर लौटेंगे।

विज्ञापन
Advocates work suspend in rohtak will continue
रोहतक में वकील ने किया वर्क सस्पेंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के रेलवे रोड स्थित 130 वर्ग गज के प्लॉट को लेकर वकील पर हुए केस का मामला उलझता ही जा रहा है। मंगलवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड को लेकर बार हाउस की बैठक बुलाई। बैठक में वकीलों ने न्याय न मिलने तक वर्क सस्पेंड जारी रखने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक केस से नाम नहीं हटाया जाएगा तब तक यह वर्क सस्पेंड और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, सिटी थाने में प्रॉपर्टी का लेनदेन को लेकर एक वकील ने प्लॉट मालिक समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जआई थी। इसमें दिल्ली निवासी वकील की ओर से रोहतक बार एसोसिएशन के वकील सुमित कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। जबकि स्थानीय वकीलों का कहना है कि वकील अशोक यादव के मामले में सुमित कुमार वकील का कोई लेना देना नहीं है। उसने केवल उनके समझौते के दस्तावेज तैयार कर आए थे। 
विज्ञापन


2 सितंबर से अधिवक्ताओं की वर्क सस्पेंड और धरना प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार को बार एसोसिएशन के प्रधान अरविंद श्योराण के नेतृत्व में 12 हाउस की बैठक बुलाई गई। बैठक में वर्क सस्पेंड को लेकर नीति तय करने पर करीब 3 घंटे तक चर्चा हुई। अंत में सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होते हुए निर्णय लिया कि जब तक वकील को न्याय नहीं मिल जाता तब तक वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। इस मौके पर दीपक हुडा व हर्ष हुड्डा समेत सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed