फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Advocate found dead under suspicious circumstances at his home in Rohtak

Rohtak News: रोहतक में घर में संदिग्ध हालात में मृत मिले अधिवक्ता

Wed, 18 Feb 2026 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Advocate found dead under suspicious circumstances at his home in Rohtak
महम (रोहतक)। वार्ड एक के ढेर पाना निवासी एडवोकेट आकाशदीप (44) अपने ही घर में मृत मिले हैं। अविवाहित अधिवक्ता घर में अकेले रहते थे। माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। बहन की शादी हो चुकी है। वह ससुराल में रहती है। अधिवक्ता की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को शाम पांच बजे खाना बनाने वाली बुजुर्ग महिला ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। महिला ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। थाना प्रभारी सुरेश कुमार व एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर एडवोकेट मृत अवस्था में मिले। शव चारपाई से नीचे पड़ा था।
विज्ञापन

मुस्लिम धर्म अपनाए हुए थे आकाशदीप
वार्डवासियों ने बताया कि आकाशदीप ने कई साल से मुस्लिम धर्म अपनाए हुए थे। हालांकि, परिजनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दाह संस्कार किया है। वहीं मोलाना ने कलमा भी पढ़ा। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed