{"_id":"5ebd8cc48ebc3e907e5a7ee1","slug":"admission-will-be-based-on-merit-not-written-test-this-time-in-supwa-rohtak-news-rtk5550038120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपवा में इस बार लिखित परीक्षा नहीं मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपवा में इस बार लिखित परीक्षा नहीं मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
कोरोना वायरस का असर सुपवा पर भी पड़ा है। महामारी के संक्रमण को देखते हुए पहली बार विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया में बदलाव करना पड़ा है। इस बार दाखिला लिखित परीक्षा नहीं, बल्कि मेरिट के आधार पर मिलेगा। लॉकडाउन खुलने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है। इस संबंध में वीरवार को सुपवा प्रशासन की बैठक भी हुई। बैठक में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा व नए सत्र के दाखिलों के संबंध में फैसले लिए गए। दाखिले के ब्रोशर तैयार हैं। फिलहाल लॉकडाउन हटने का इंतजार है। इसके बाद ही इनपर फाइनल मुहर लगेगी।
विद्यार्थियों को परीक्षा का इंतजार
पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफोर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में देशभर से युवा सिनेमा व कला सीखने आते हैं। इन विद्यार्थियों को इस बार वार्षिक परीक्षा का इंतजार है। कोरोना महामारी की वजह से यह अटकी हुई है। महामारी को देखते हुए परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला बाकी है।
ज्यूरी भी होगी ऑनलाइन
इस बार विद्यार्थियों के इंटरनल और एक्सटर्नल एग्जाम ऑनलाइन हो सकते हैं। कोर्स वर्क और इंटरनल असेसमेंट ऑनलाइन चले हुए हैं। ये 30 मई तक खत्म होंगे। परीक्षा जून के आखिरी में या जुलाई में आयोजित करवाई जा सकती है। इसके अलावा नया सत्र अगस्त से शुरू करने की तैयारी है। लॉकडाउन जुलाई से पहले हट जाता है तो परीक्षा ऑफ लाइन होंगी। नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया भी पहले की तरह सुचारु रूप से चलेगी। लॉकडाउन नहीं हटा तो परीक्षा ऑनलाइन कराने का विचार किया गया है। वहीं नए सत्र में प्रवेश भी लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट आधार पर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रैक्टिकल व ज्यूरी भी ऑनलाइन ही होगी।
विज्ञापन
...................
कोरोना के चलते लॉकडाउन में इंटरनल असेसमेंट ऑनलाइन करवाई जा रही हैं। परीक्षा कैसे कराई जाए इस पर विचार किया गया। इसका फैसला सरकार के लॉकडाउन का फैसला लेने के बाद ही लिया जाएगा। इस बार दाखिला प्रक्रिया लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर कराने की संभावना है।
बेनुल तोमर, पीआरओ, सुपवा।