फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   admission schedule, rohtak admission schedule, college admission merit list, merit list, rohtak, mdu

वाह रे एमडीयू, रिजल्ट जारी नहीं किया, अब बदल दिया एडमिशन शेड्यूल

Sun, 17 Jul 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 17 Jul 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
admission schedule, rohtak admission schedule, college admission merit list, merit list, rohtak, mdu
पहले 18 जुलाई को लगनी थी मेरिट, लेकिन अब 27 को होगी जारी - फोटो : amar ujala
एमडीयू के परीक्षा विभाग की लापरवाही के कारण यूनिवर्सिटी प्रशासन को पीजी कोर्सों में एडमिशन का शेड्यूल बदलना पड़ गया। सोमवार को पीजी कोर्सों की पहली मेरिट लगनी थी, लेकिन स्नातक स्तर के छठे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण यूनिवर्सिटी प्रशासन को यह फैसला लेना पड़ा। नए शेड्यूल के अनुसार अब पीजी की पहली मेरिट 27 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, एमडीयू प्रशासन की तरफ से कुछ दिन पहले पीजी कोर्सों में एडमिशन का शेड्यूल जारी किया गया। इस शेड्यूल के मुताबिक एमए, एमएएसी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की मेरिट 18 जुलाई को जारी होनी थी और 19 जुलाई को पहली काउंसिलिंग। 23 जुलाई को क्लास शुरू होनी थी। सोमवार को मेरिट जारी होनी थी, लेकिन अभी तक परीक्षा विभाग की तरफ से यूजी के कई कोर्सों के छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं किया गया। बिना परिणाम के मेरिट नहीं लगाई जा सकती थी। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को अब पीजी कोर्सों के एडमिशन शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। अब एमए, एमकॉम और एमएससी (प्रथम सेमेस्टर) की मेरिट लिस्ट 27 जुलाई को जारी की जाएगी। पहली काउंसिलिंग 28 जुलाई को संबंधित विभागों में होगी। यदि किसी कारण सीटें खाली रहती है तो दूसरी काउंसिलिंग 1 अगस्त और तीसरी काउंसिलिंग 3 अगस्त को होगी। जबकि शिक्षण कार्य 1 अगस्त से शुरू  हो पाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से शेड्यूल बदलने के बाद अब पीजी कोर्सों की क्लास शुरू होने में 9 दिन की देरी होगी। इसका सीधा असर छात्रों पर पड़ेगा। गौरतलब है कि एमडीयू का परीक्षा विभाग अक्सर अपनी लापरवाह कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहता है।  परिणाम समय पर जारी नहीं होने के कारण हंगामा-प्रदर्शन भी होते रहते हैं।
विज्ञापन


इन कोर्सों में कुछ ऐसा रहेगा शेड्यूल

एमबीए (दो वर्षीय) पाठ्यक्रम और एलएलबी (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम की पहली काउंसिलिंग 28 और 29 जुलाई को होगी। सीटें खाली रहने की स्थिति में दूसरी काउंसिलिंग 1 अगस्त और तीसरी 3 अगस्त को होगी। शिक्षण कार्य 1 अगस्त से शुरू होगा। एम. फार्मेसी पाठ्यक्रम की मेरिट लिस्ट 18 जुलाई को जारी होगी। पहली काउंसिलिंग 19 जुलाई को होगी। सीटें खाली रहने की सूरत में दूसरी काउंसिलिंग 21 जुलाई को होगी। इसी प्रकार यूआईईटी में एमटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश काउंसिलिंग पूर्व निर्धारित सारिणी के तहत ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकीराम में तीसरी मेरिट के बाद 250 सीटें खाली, लगाई चौथी मेरिट

रोहतक। यूजी कोर्सों की तीनों मेरिट लगने के बाद पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में लगभग 250 सीटें खाली रह गईं। खाली सीटों के लिए कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को 12 बजे तक कैंपस में पहुंचने वाले छात्रों से आवेदन लिए और उन आवेदन के आधार पर शाम तक चौथी मेरिट जारी कर दी गई। उप प्राचार्या डॉ. सुशील नरवाल ने बताया कि जो छात्र इस मेरिट में शामिल हुए हैं उन्हें मंगलवार तक फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed