फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Administration lost its sleep...white work started on roads

Rohtak News: प्रशासन की नींद टूटी...सड़कों पर सफेद का काम शुरू

Mon, 25 Nov 2024 07:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Nov 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Administration lost its sleep...white work started on roads
अमर उजाला इंपैक्ट::
विज्ञापन

दो-तीन ईपीएस सहित...
फोटो: 24सीटीके33

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। कोहरे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए आखिर प्रशासन की नींद टूट गई। रविवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की टीम ने सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाईं। रात के अंधेरे में गुम रहने वाली सड़क पर चमकदार सफेद पट्टी लगने से अब राह साफ नजर आने लगी है। अमर उजाला ने शहर की परिवहन व्यवस्था को लेकर मुद्दा उठाया था। इसके तहत 18 नवंबर से शहर की प्रमुख सड़कों की पड़ताल शुरू की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने काम शुरू करा दिया है।
रविवार को शहर के शीला बाईपास, सोनीपत रोड, पानीपत रोड पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से सफेद पट्टी लगाने का काम शुरू किया गया। विभाग की एक टीम सड़कों के अलावा जेब्रा क्राॅसिंग व ब्रेकर पर भी सफेद पट्टी लगाती नजर आई। यही नहीं, ग्रैप-4 समाप्त होने पर अवैध कट व अंधे मोड़ पर भी सफेद पट्टियां व संकेतक लगाने का काम किया जाएगा। इससे कोहरे व रात के साथ वाहन चालक के लिए राह तलाशना आसान रहेगा।
विज्ञापन

शहर के अंदर व बाहरी सड़कों से सफेद पट्टी या तो गायब हैं या धुंधली पड़ी हैं। इनके नहीं होने से रात के समय कोहरे में हादसाें का खतरा बना रहता है। सड़कों पर कहीं जेब्रा क्राॅसिंग गायब हैं तो कहीं ब्रेकर की सफेद पट्टी धुंधली पड़ चुकी हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके चलते काम शुरू हो गया है। इससे आम आदमी का सफर सुरक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शहर के अंदर व बाहर सफेद पट्टी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। शीला बाईपास, सोनीपत रोड, पानीपत रोड पर सफेद पट्टी लगा दी गई है। वाहन चालकों को सड़क हादसे से बचाने के लिए जर्जर हाल सड़कों, गायब जेब्रा क्राॅसिंग, मानकों के विरुद्ध बने ब्रेकर, अवैध कट और अंधे मोड़ का कार्य ग्रैप-4 के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
- अरुण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed