फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Administration alert to stop child marriage on Akshaya Tritiya

Rohtak News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट

Wed, 08 May 2024 05:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Administration alert to stop child marriage on Akshaya Tritiya
रोहतक।
विज्ञापन

बाल विवाह पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। अक्षय तृतीय पर 10 मई का शादी का अबूझ मुहूर्त पर होने वाली शादियों पर प्रशासन की नजर में रहेंगी। हर वर्ष सामने आ रहे बाल विवाह के मामले देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाने का फैसला लिया है। पिछले वर्ष जिले में बाल विवाह की 15 शिकायतें सामने आई। इन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 12 शादी स्थगित कराई और तीन में पुलिस कार्रवाई की गई।
बाल विवाह रोकने के लिए जिले में संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी, जिला बाल कल्याण इकाई, सभी जिला परियोजना अधिकारियों व एमडीडी संस्था के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने इस संबंध में धार्मिक स्थलों के प्रमुखों के साथ बात की है। उन्हें बाल विवाह के खिलाफ अभियान में शामिल होने की अपील की है। इनमें माता दरवाजा मंदिर, गुरुद्वारा टिकाना साहिब, लाल मस्जिद व नूरानी मस्जिद, कलानौर स्थित सत जिंदा कल्याणा आश्रम व कलानौर की मस्जिद में जाकर इस संबंध में अपील की। बाल विवाह निषेध कानून संबंधी पर्चे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक्वेट हाॅल संचालकों, प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को भी जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ मिलकर आंगनबाड़ियों में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में भी बाल विवाह निषेध कानून को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाल विवाह कराने, उसे बढ़ावा देने, उसमें सहायता करने वाले को दो साल तक की कड़ी सजा व एक लाख रुपये जुर्माना हो सकता है। बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी, 181 व डायल 112 पर सूचित करें।

यह भी जानें
- वर्ष 2022-23 में जिले में बाल विवाह से संबंधित 15 शिकायत आईं।
- 12 मामलों में शादी स्थगित करवाई व तीन में पुलिस कार्रवाई हुई।
- वर्ष 2023-24 में जिले में बाल विवाह से संबंधित सात शिकायतें आईं।
- छह मामलों में शादी स्थगित करवाई गई व एक सूचना गलत पाई गई।
- अप्रैल 2024 में बाल विवाह की आई दो शिकायतें स्थगित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed